फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attack on NCP-SCP leader Jitendra Awhad's car Both the accused arrested in the case

Maharashtra: विधायक जितेंद्र अव्हाड की कार पर हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 03 Aug 2024 10:13 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 03 Aug 2024 10:13 PM IST
सार

मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के विधायक जितेंद्र अव्हाड की कार पर बीते गुरुवार यानी 25 जुलाई को कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उन्होंने विधायक की एसयूवी के पिछले हिस्से पर लाठियों से वार किए और पत्थर भी फेंके।

विज्ञापन
attack on NCP-SCP leader Jitendra Awhad's car Both the accused arrested in the case
जितेंद्र अव्हाड - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेन्द्र अव्हाड की कार पर हमला करने वाले दो आरोपियों को डोंगरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के नाम श्रावन दुबे और प्रदीप फनसे है। डोंगरी पुलिस का कहना है कि दोनों ही आरोपियों को अदालत ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


25 जुलाई को हुआ था विधायक की कार पर हमला
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के विधायक जितेंद्र अव्हाड की कार पर बीते गुरुवार यानी 25 जुलाई को कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। उन्होंने विधायक की एसयूवी के पिछले हिस्से पर लाठियों से वार किए और पत्थर भी फेंके। इस दौरान हमलावरों ने संभाजी छत्रपति के समर्थन में नारे भी लगाए और फिर भाग गए। विधायक की कार पर हमले के विरोध में एनसीपी (सपा) कार्यकर्ताओं ने ठाणे में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को जाम कर दिया था। वहीं, पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिनमें राकांपा (सपा) शहर इकाई के प्रमुख सुहास देसाई भी शामिल थे। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद जाम खोल दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज की थी एफआईआर
अव्हाड की कार पर हमला करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर के अनुसार, स्वराज संगठन के पदाधिकारी अंकुश कदम और कुछ समर्थकों ने अव्हाड को मारने की कोशिश में उनकी एसयूवी पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि चूंकि स्वराज संगठन के सचिव धनंजय जाधव ने हमले की जिम्मेदारी ली है, इसलिए शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके और चार अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने कदम, जाधव और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। 


अव्हाड ने क्या कहा था?
इससे पहले, विधायक अव्हाड ने पिछले महीने कोल्हापुर के विशालगढ़ किले में अतिक्रमण ढहाने के दौरान हुई हिंसा को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद संभाजी छत्रपति पर हमला बोला था। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि संभाजी छत्रपति के पिता, कोल्हापुर के सांसद साहू छत्रपति हिंसा से खुश नहीं थे। आव्हाड ने कहा कि, 'यदि संभाजी छत्रपति जन्म से वंशज हैं, तो मैं विचारधारा से वंशज हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed