{"_id":"659b051b79de23e40102ae4d","slug":"attack-on-ed-officials-bengal-guv-seeks-report-from-state-govt-on-action-taken-against-guilty-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Attack On ED: बंगाल के राज्यपाल का एक्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Attack On ED: बंगाल के राज्यपाल का एक्शन, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई पर राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
Mon, 08 Jan 2024 01:43 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:43 AM IST
सार
बोस ने राज्य सरकार से एक रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें उनसे पूछा है कि मुख्य आरोपी शाहजहां को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इसके अलावा उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या वह अभी भी भारत में है या सीमा पार कर गया है।
विज्ञापन
सीवी आनंद बोस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में राशन घोटाले के सिलसिले में टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर छापेमारी करने गए ईडी अधिकारियों पर हमले को लेकर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य सरकार ससे जवाब में की गई कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि बोस ने राज्य सरकार से एक रिपोर्ट देने को कहा है। इसमें उनसे पूछा है कि मुख्य आरोपी शाहजहां को गिरफ्तार क्यों नहीं किया। इसके अलावा उनसे स्पष्टीकरण मांगा है कि क्या वह अभी भी भारत में है या सीमा पार कर गया है।
विज्ञापन
रविवार को अधिकारी ने कहा, 'राज्यपाल ने राज्य सरकार से एक रिपोर्ट सौंपने का अनुरोध किया है, जिसमें उनसे पूछा गया है कि शाहजहां शेख को गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया और यह स्पष्ट किया जाए कि क्या वह अभी भी देश में है या किसी अन्य देश में भाग गया है।'
विज्ञापन
कर्तव्यों की उपेक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों के खिलाफ हो कार्रवाई
इसके अलावा अधिकारी ने यह भी कहा कि बोस ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि कानून और व्यवस्था मशीनरी की विफलता के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए और अपने कर्तव्यों की उपेक्षा करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इससे पहले दिन में, बोस ने सीआरपीएफ और ईडी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसके दौरान उन्होंने शाहजहां को पकड़ने में पुलिस की विफलता पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। अधिकारी ने कहा कि राज्यपाल ने कड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पुलिस को लुका-छिपी का खेल बंद करना होगा।