फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attack on Anupriya's convoy, MLA RK Verma Beaten

अनुप्रिया पटेल के काफिले पर हमला, विधायक आरके वर्मा से मारपीट

Mon, 12 Sep 2016 04:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीगंज/दिलीपपुर (प्रतापगढ़)
ब्यूरो/ अमर उजाला, रानीगंज/दिलीपपुर (प्रतापगढ़) Updated Mon, 12 Sep 2016 04:57 AM IST
विज्ञापन
Attack on Anupriya's convoy, MLA RK Verma Beaten
अनु‌‌प्रिया पटेल - फोटो : file photo

रानीगंज थाने के पास रविवार दोपहर जुलूस के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के समर्थकों और सपाइयों के बीच वाहनों के पास को लेकर टकराव हो गया। आरोप है कि सपाइयों ने विश्वनाथगंज विधायक के साथ हाथापाई करने के साथ ही उनके करीबी को जमकर पीटा और बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। घटना के बाद हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर विधायक ने समर्थकों के साथ वाराणसी- लखनऊ राजमार्ग पर साढे़ पांच घंटे धरना दिया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल भी अपने वाहन में वहीं बैठी रहीं।  

विज्ञापन


अपना दल नेताओं की तहरीर पर आठ नामजद और 150 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज होने पर ही धरना खत्म हुआ। वहीं सपा की ओर से  शिवगढ़ ब्लाक प्रमुख ने भी तहरीर दी है जिसमें मंत्री और विश्वनाथगंज विधायक पर अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

रानीगंज विधानसभा में रविवार को सियासी पारा गरम रहा। 

केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल समर्थकों के साथ रविवार दोपहर एक बजे के बाद रानीगंज इलाके में आभार यात्रा निकाल रही थीं। उनके साथ समर्थकों और गाड़ियों का लंबा काफिला था। वह सुवंसा से प्रतापगढ़ के लिए निकली थीं। केंद्रीय मंत्री के प्रोटोकाल में सीओ रानीगंज अशोक सिंह आगे-आगे चल रहे थे। रानीगंज थाने के पास सपाई बाइक रैली निकाल रहे थे। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता जमा थे। मंत्री की सुरक्षा में लगे वाहनों के हूटर से बेपरवाह सपा समर्थकों ने लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर पर पूरी तरह से कब्जा कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रदेश में गुंडों की सरकार'

Attack on Anupriya's convoy, MLA RK Verma Beaten
अनुप्रिया पटेल - फोटो : file photo
केंद्रीय राज्यमंत्री के काफिले को पास न मिलता देख पुलिसबल व अद समर्थक वाहनों से उतर पड़े। इस दौरान दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई जिससे माहौल गरमा गया। वाहनों के पास को लेकर अपना दल व सपा समर्थक आमने-सामने आ गए।  केंद्रीय राज्यमंत्री के काफिले के कुछ वाहन फंसे हुए थे। तभी विधायक डा. आरके वर्मा ने रानीगंज पॉवर हाउस के पास सपा समर्थकों को बाइक हटाने के लिए कहा। आरोप है कि इस दौरान सपाइयों ने विधायक के साथ हाथापाई की। अद समर्थक अरविंद पटेल समेत अन्य को पीट दिया। एक बाइक क्षतिग्रस्त कर दी गई। काफिले पर पथराव का भी आरोप लगाया गया। पुलिस तमाशबीन की मुद्रा में खड़ी रही। 

घटना से आक्रोशित अद समर्थक हाईवे पर जमा लगाने के साथ ही धरने पर बैठ गए। मंत्री अनुप्रिया भी वहीं गाड़ी रोककर डट गईं। वह डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने के साथ ही हमलावरों के खिलाफ मुकदमा और गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। शाम करीब साढ़े चार बजे अपर पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय व एसडीएम रतिभान वर्मा मौके पर पहुंचे और सभी को समझाया। अपना दल नेताओं की तहरीर पर मुकदमा लिखे जाने पर धरना खत्म हो गया।

वर्जन
केंद्रीय राज्यमंत्री के काफिले पर पथराव की बात गलत है। समर्थकों के बीच वाहन को पास देने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। विधायक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
-एमपी वर्मा, एसपी

प्रदेश में गुंडों की सरकार है। इस सरकार में जब उन जैसी मंत्री सुरक्षित नही हैं और उनकी यात्रा को रोका गया। समर्थकों को धमकाया गया। खुलेआम गुंडई की गई। तो आम महिलाओं और जनता का क्या हाल होगा।
-अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed