फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atmanirbhar Bharat PM Modi Principal Secretary PK Mishra Per Capita Income

Atmanirbharta: 'सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत बेहद जरूरी'; पीके मिश्रा ने प्रति व्यक्ति आय पर कही यह बात

Sat, 10 Feb 2024 10:24 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 10 Feb 2024 10:24 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने कहा है कि भारत को सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भर होना चाहिए। उन्होंने ओडिशा दौरे पर आर्थिक मामलों के एक सम्मेलन में कहा, भारत को प्रति व्यक्ति आय का वांछित स्तर हासिल करने से भी आगे बढ़ना चाहिए।

विज्ञापन
Atmanirbhar Bharat PM Modi Principal Secretary PK Mishra Per Capita Income
पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

संबलपुर में ओडिशा इकोनॉमिक एसोसिएशन के 56वें सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव- पीके मिश्रा ने कहा, भारत को प्रति व्यक्ति आय के वांछित स्तर से भी आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को हासिल करने से आगे बढ़कर भारत को सभी पहलुओं में 'आत्मनिर्भर' बनना चाहिए। उन्होंने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य हासिल करने के लिए सतत विकास पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि उच्च गति की विकास दर टिकाऊ नहीं होने पर सार्थक नहीं होगी।
विज्ञापन


पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा ने कहा कि महिलाएं भारत की विकास गाथा का नेतृत्व करेंगी। अर्थव्यवस्था अधिक समावेशी और नवीन होगी। समाज में भ्रष्टाचार, जातिवाद और सांप्रदायिकता का राष्ट्रीय जीवन में कोई स्थान नहीं होगा। मिश्रा ने भारत की जी20 प्रेसीडेंसी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जी20 देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी और सफल सम्मेलन से वैश्विक स्तर पर भारत को मान्यता मिली है। सभी देशों ने टिकाऊ और बेहतर भविष्य के लिए नई अवधारणा अपनाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed