{"_id":"6443072e7a6d970b6c0c0263","slug":"atiq-ahmed-up-police-visited-odisha-in-guddu-muslim-link-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed: फरार गुड्डू मुस्लिम की तलाश में ओडिशा पहुंची यूपी पुलिस, एक व्यक्ति से की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Atiq Ahmed: फरार गुड्डू मुस्लिम की तलाश में ओडिशा पहुंची यूपी पुलिस, एक व्यक्ति से की पूछताछ
Sat, 22 Apr 2023 03:29 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 22 Apr 2023 03:29 AM IST
सार
ओडिशा के डीजीपी ने कहा कि यूपी एसटीएफ ने यहां एक व्यक्ति से पूछताछ की और ओडिशा पुलिस ने प्रोटोकॉल के अनुसार सहायता प्रदान की। टीम ने हमें जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
गुड्डू मुस्लिम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी गुड्डू मुस्लिम अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस उसे पकड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ की एक टीम ने हाल ही में ओडिशा का दौरा किया था। यूपी पुलिस को गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन ओडिशा में मिली थी। ओडिशा पुलिस ने शुक्रवार को पुष्टि की कि यूपी पुलिस ने ओडिशा का दौरा किया था।
विज्ञापन
ओडिशा के डीजीपी सुनील के बंसल ने पुष्टि करते हुए कहा कि यूपी स्पेशल टास्क फोर्स ने शार्प शूटर गुड्डू मुस्लिम के ड्राइवर के राज्य में एक व्यक्ति से मिलने और कथित तौर पर बरगढ़ जिले में कुछ दिनों तक रहने के सिलसिले में पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ जिले का दौरा किया।
विज्ञापन
एडीजी (कानून व्यवस्था) सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीजीपी ने मीडिया से कहा कि यूपी एसटीएफ ने यहां एक व्यक्ति से पूछताछ की और ओडिशा पुलिस ने प्रोटोकॉल के अनुसार सहायता प्रदान की। टीम ने हमें जांच के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। डीजीपी ने स्पष्ट किया कि यूपी पुलिस ने ओडिशा से किसी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गुड्डू का ड्राइवर कथित तौर पर प्रयागराज की घटना के बाद ओडिशा के बरगढ़ जिले के भटली शहर में रुका था। बरगढ़ एसपी प्रह्लाद सहाय मीणा ने भी 18 अप्रैल को 5 सदस्यीय एसटीएफ टीम के दौरे की पुष्टि की। एसपी ने कहा कि टीम ने बरगढ़ में डेरा डाला था और एक व्यक्ति से पूछताछ की। टीम ने हमें अपने दौरे के बारे में सूचित किया था। वे कल रवाना हो गए।
ओडिशा के उत्तरी रेंज के आईजी दीपक कुमार ने कहा कि यूपी एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस से सहायता मांगी थी। टीम ने क्षेत्र में सत्यापन किया और लौट आई। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। पिछले हफ्ते रात गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वहीं शूटर गुड्डू मुस्लिम की गिरफ्तारी जांच के लिए काफी महत्व रखती है क्योंकि मौत से पहले अशरफ ने गुड्डू मुस्लिम का नाम लिया था।
इसके अलावा गुड्डू मुस्लिम यूपी के हाई-प्रोफाइल उमेश पाल मर्डर केस में नामजद 10 आरोपियों में शामिल है। उनमें से छह मारे जा चुके हैं और गुड्डू मुस्लिम उन चार अन्य लोगों में शामिल है जो फिलहाल फरार हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।