फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   atal bihari vajpayee jayanti live updates president pm modi amit shah rajnath nirmala jp nadda pays tribute farmers

अटल जयंती: सदैव अटल पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद-पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

Fri, 25 Dec 2020 09:15 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 25 Dec 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
atal bihari vajpayee jayanti live updates president pm modi amit shah rajnath nirmala jp nadda pays tribute farmers
पू्र्व पीएम वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते राष्ट्रपति कोविंद और प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : ANI

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की आज 96वीं जयंती है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्र सरकार के मंत्रियों ने उनके समाधि स्थल 'सदैव अटल' पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रधानमंत्री संसद भवन में एक पुस्तक का विमोचन करेंगे। भारत सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के अनेक हिस्सों में इस कार्यक्रम को मना रही है। वहीं प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने वाला व्यक्ति बताया।

विज्ञापन


विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'सदैव अटल'  पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सरकार के अन्य बड़े मंत्री पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने कहा- समृद्ध भारत के निर्माण के लिए वाजपेयी जी को याद किया जाएगा
प्रधानमंत्री मोदी ने वाजपेयी जी को याद करते हुए लिखा, 'पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों काेेे सदैव स्मरण किया जाएगा।'
 

अमित शाह ने पूर्व पीएम को किया नमन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर कहा, 'विचारधारा-सिद्धांतों पर आधारित राजनीति एवं राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्रसेवा हमारे लिए सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी।'

राजनाथ सिंह बोले- अटलजी ने राजनीति में मर्यादाओं का पालन किया
पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंंह ने कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। उन्होंने भारत में विकास एवं सुशासन के नए मापदण्ड तय किए। अटलजी ने राजनीति में मर्यादाओं का पालन किया। यह देश उनके विचारों से सदैव प्रेरणा लेता रहेगा।'

किसानों से संवाद करेंगे पीएम
अटल जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी लगभग 6 राज्यों के 9 करोड़ किसानों से संवाद करेंगे। वे आज किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में 18 करोड़ हस्तांतरित करेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों के बीच मौजूद रहेंगे। अमित शाह महरौली, राजनाथ सिंह द्वारका, निर्मला सीतारमण, रंजीत नगर में रहेंगी, जबकि अन्य मंत्री देश के अलग-अलग इलाकों में उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed