फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shubhanshu Shukla and his co-passengers who reached ISS under Axiom Mission-4 busy in various experiments

Axiom Mission-4: शुभांशु ने ISS पर माइक्रो-शैवाल पर किया प्रयोग, साथियों ने हेल्थ केयर और कैंसर पर किए शोध

Tue, 01 Jul 2025 06:15 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 01 Jul 2025 06:15 AM IST
सार

शुभांशु शुक्ला ने आईएसएस में अपना तीसरा दिन माइक्रो-शैवाल पर प्रयोग में बिताया। शुभांशु ने अपने प्रयोग के तहत सैंपल बैग तैनात किए और माइक्रो-शैवाल की तस्वीरें लीं। यह अध्ययन आईसीजीईबी और ब्रिक-एनआईपीजीआर नई दिल्ली ने डिजाइन किया है जो सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में खाद्य सूक्ष्म शैवाल की तीन चयनित किस्मों की वृद्धि और चयापचय पर इसके प्रभाव पर केंद्रित है।

विज्ञापन
Shubhanshu Shukla and his co-passengers who reached ISS under Axiom Mission-4 busy in various experiments
शुभांशु शुक्ला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

एक्सिओम मिशन-4 के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे शुभांशु शुक्ला और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री फिलहाल विभिन्न तरह के प्रयोगों में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


एक्सिओम स्पेस कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, शुभांशु ने आईएसएस में अपना तीसरा दिन माइक्रो-शैवाल पर प्रयोग में बिताया। शुभांशु ने अपने प्रयोग के तहत सैंपल बैग तैनात किए और माइक्रो-शैवाल की तस्वीरें लीं। यह अध्ययन आईसीजीईबी और ब्रिक-एनआईपीजीआर नई दिल्ली ने डिजाइन किया है जो सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण में खाद्य सूक्ष्म शैवाल की तीन चयनित किस्मों की वृद्धि और चयापचय पर इसके प्रभाव पर केंद्रित है। यह लंबी अवधि के अंतरिक्ष मिशन में पोषक तत्वों से भरपूर फूड सोर्स मुहैया कराने के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। यह अपशिष्ट जल की रि-साइकलिंग और कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलने में भी सहायक साबित हो सकता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: ट्रंप ने सीरिया से हटाए प्रतिबंध, कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए; पूर्व राष्ट्रपति असद पर रहेगी पाबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंसर जांच पर भी काम  
एक्स-4 के क्रू मेंबर कमांडर पैगी व्हिटसन ने स्पेस स्टेशन पर लो अर्थ ऑर्बिट में कैंसर की जांच पर काम करना जारी रखा और इमेजिंग नमूने लिए, जिससे सूक्ष्म ग्रैविटी में कैंसर के बर्ताव के बारे में नई जानकारी मिल सकती है। अंतरिक्ष यात्रियों ने न्यूरो मोशन वीआर प्रोजेक्ट के लिए भी डाटा जमा किया। अंतरिक्ष यात्रियों की दिमाग की गतिविधि पर फंक्शनल नियर-इन्फ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी का इस्तेमाल करके नजर रखी जाती है और यह रिसर्च बताएगी कि माइक्रोग्रैविटी मोटर फंक्शन को कैसे प्रभावित करती है।

ये भी पढ़ें: US: अमेरिका पर मंडरा रहा ईरानी साइबर हमलों का खतरा, अधिकारियों ने हैकिंग समूहों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed