फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly session of delhi from monday

सोमवार से दिल्ली विधानसभा का सत्र, राजधानी से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चाः आप

Sun, 05 Aug 2018 01:03 AM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Aug 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
assembly session of delhi from monday
1

सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू होने जा रहा है। इस दरम्यान सभी विधायकों द्वारा दिल्ली और अपनी अपनी विधानसभा के सम्बन्ध में उठाए गए सवाल रखे जाएंगे।

विज्ञापन

हाल ही में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अधिकारों को लेकर दिल्ली सरकार के हक में दिए गए फैसले का हवाला देते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम आशा करते हैं की इस बार विधान सभा में सभी अधिकारी विधायकों द्वारा पूछे गए सवालों का सही-सही और पर्याप्त उत्तर देंगे और पिछली दो बार की तरह अध्यक्ष साहब को ये नहीं कहना पड़ेगा कि अधिकारीयों ने जानबूझकर सवालों के जवाब नहीं दिए हैं। भारद्वाज ने बताया कि सोमवार से शुरू होने वाले सत्र में सरकार की तरफ से जो अहम मुद्दे रखे जाने हैं वो इस प्रकार हैं-

विज्ञापन
  • जल्द से जल्द दिल्ली के कोने कोने में सीसीटीवी कैमरे लग जाना। 
  • आइआइटी दिल्ली की रिपोर्ट को जल्द से जल्द लागू करना ताकि दिल्ली में जल भराव की समस्या का निदान किया जा सके।
  • जल्द से जल्द डोर-स्टेप-डिलिवरी स्कीम शुरू की जाए।
  • शुक्रवार को प्राइवेट मेंबर रेज्यूलेशन बिल पर चर्चा की जाएगी।
  • आइएएस अधिकारीयों द्वारा जानबूझकर मीडिया और कोर्ट में गलत जानकारी देकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश की जाती है, इस सम्बन्ध में एक प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिल्ली में आवारा कुत्तों और बंदरो के सम्बन्ध में भी एक प्रस्ताव रखा जाएगा, जिसमे तय किया जाएगा की दिल्ली सरकार एमसीडी के साथ मिलकर इसके समाधान के लिए कुछ रणनीतियां बनाए।

कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम

assembly session of delhi from monday
2

प्रेस वार्ता में मौजूद दिल्ली तीर्थ यात्री सेवा समिति के चेयरमेन कमल बंसल ने बताया कि इस बार दिल्ली सरकार की तरफ से दिल्ली में कावंड़ यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार पहले से भी बेहतर इंतजाम कर रही है!

दिल्ली सरकार ने इस बार 152 कैम्प लगाए हैं। हर बार ये कैम्प बांस बल्लियों और टेंट से बनाये जाते थे लेकिन इस बार दिल्ली सरकार कावंड़ यात्रियों के लिए जर्मन टेक्नोलॉजी वाले हेंगिंग पोर्टा केबिन लगवा रही है। ये पोर्टा केबिन केवल चार पिलर पर बन जाता है जिससे की पहले जितनी जगह में ही अधिक लोगो के रुकने का इंतजाम किया जा सकेगा। गर्मी की स्थिति को देखते हुए हर कैम्प से साथ एक अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है जो की वहां पानी की व्यस्था को सुनिश्चित करेगा।

कैंप में अक्सर शौचालय की समस्या रहती थी, इस बार एक प्राइवेट कम्पनी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। प्राइवेट कम्पनी द्वारा सभी शिविरों के बाहर बढ़िया कंडीशन के और साफ़ सुथरे शौचालय उपलब्ध करवाए जाएंगे, ताकि किसी भी शिव भक्त को किसी भी प्रकार की समस्या न हो।

देश भर से लोग कावंड लेने दिल्ली से होकर गुज़रते हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे की किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना न करना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed