फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly elections results 2021 : Congress accepts defeat, Rahul Gandhi said will continue to fight for values and ideals even further

विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने स्वीकारी हार, राहुल गांधी बोले- आगे भी ये लड़ाई जारी रहेगी

Sun, 02 May 2021 08:31 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sun, 02 May 2021 08:31 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा है कि वे जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं और अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही उन लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया।

विज्ञापन
assembly elections results 2021 : Congress accepts defeat, Rahul Gandhi said will continue to fight for values and ideals even further
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस पार्टी ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मिली करारी हार को स्वीकर कर लिया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने चुनाव में प्रचार कार्य में जुटे पार्टी के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा है कि वे जनता के फैसले को स्वीकार करते हैं और अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही उन लाखों लोगों का शुक्रिया अदा करते हैं जिन्होंने कांग्रेस का समर्थन किया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर कहा कि हम विनम्रता से जनता के आदेश को स्वीकार करते हैं। उन हजारों कार्यकर्ताओं और लाखों लोगों का आभार, जिन्होंने जमीन पर हमारा साथ दिया। हम अपने मूल्यों और आदर्शों के लिए लड़ते रहेंगे। जय हिंद।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपनी गलतियों को सुधारेगी। वहीं दूसरी ओर पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस बात पर भी जोर दिया कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ही एकमात्र मजबूत विकल्प है।

बता दें कि कांग्रेस असम और केरल में सत्ता में वापसी की अपनी कोशिश में सफल नहीं हो सकी। वह यहां मुख्य विपक्षी दल के रूप में थी। उधर, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस का सफाया हो गया और पुडुचेरी में भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा। तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन जीत की ओर अग्रसर है, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed