फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2023 PM Modi Rally,10 public meetings, 10,800 km travel, multiple development

वही जोश-वही अंदाज: 10 जनसभाएं, 10800 KM की यात्रा, 90 घंटों में कई कार्यक्रम, पुराने तेवर में दिखेंगे PM मोदी

Sat, 11 Feb 2023 09:58 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 11 Feb 2023 09:58 PM IST
सार

तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से मेहनत करते नजर आ रहे हैं। बिना थके, बिना रुके ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
Assembly Election 2023 PM Modi Rally,10 public meetings, 10,800 km travel, multiple development
विधानसभा चुनाव 2023 - फोटो : ANI

विस्तार

वही जोश, वही अंदाज... जी हां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से अपने पुराने रंग में नजर आ रहे हैं। तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से मेहनत करते नजर आ रहे हैं। बिना थके, बिना रुके ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के लिए आगामी 90 घंटे चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं, क्योंकि उन्हें इस दौरान 10 जनसभाएं, 10,800 किलोमीटर की यात्रा और 90 घंटों में कई कार्यक्रमों में भाग लेना है। हालांकि, इससे पहले आज पीएम मोदी त्रिपुरा में भी काफी जोश में दिखे।  

विज्ञापन


10 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक पीएम मोदी के कार्यक्रम
10 फरवरी को, पीएम मोदी ने दिल्ली से लखनऊ की यात्रा की और उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया। इसके बाद वे मुंबई गए और दो वंदे भारत ट्रेनों और मुंबई में समर्पित सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। बाद में, उन्होंने शहर में अलजामी-तुस-सैफियाह के नए परिसर का उद्घाटन किया, जिसके बाद वे वापस दिल्ली आ गए। उन्होंने दिन के दौरान कुल 2700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। 11 फरवरी को, उन्होंने त्रिपुरा की यात्रा की, जहां उन्होंने अंबासा और राधाकिशोरपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया और राष्ट्रीय राजधानी लौट रहे हैं। वह दिन में 3,000 किमी से अधिक की दूरी तय करेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वह विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए दौसा, राजस्थान जाएंगे। दौसा में दो जनसभाओं को संबोधित करने के बाद, वह सीधे बेंगलुरु जाएंगे जहां वह देर रात पहुंचेंगे, दिन में कुल 1,750 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 13 फरवरी की सुबह, पीएम मोदी बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। वहां से वह त्रिपुरा जाएंगे जहां वह दोपहर में अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 3,350 किमी से अधिक की कुल दूरी तय कर वापस दिल्ली की यात्रा करेंगे। (एएनआई)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed