फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Election 2021 : No votes no water and electricity Bengal minister Tapan Dasgupta threatens voters TMC threat

मतदाताओं को धमकी : ममता के मंत्री ने कहा- वोट नहीं दिया तो बिजली-पानी सब बंद कर देंगे

Sun, 07 Mar 2021 11:06 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 07 Mar 2021 11:06 AM IST
विज्ञापन
Assembly Election 2021 :  No votes no water and electricity Bengal minister Tapan Dasgupta threatens voters TMC threat
टीएमसी सांसद तपन दासगुप्ता - फोटो : Social Media

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक पार्टियां मतदाताओं को अपने-अपने तरीके से लुभाने की कोशिश में लगी हैं। इस बीच, कुछ नेता वोटों की खातिर नैतिकता भूल मतदाताओं को डरा धमका कर अपने पाले में कर रहे हैं। ममता सरकार में कृषि मंत्री तपन दासगुप्ता ने वोट नहीं मिलने पर मतदाताओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है।

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टीएमसी विधायक और बंगाल के कृषि मंत्री तपन दासगुप्ता ने राज्य विधानसभा चुनाव में वोट नहीं मिलने पर मतदाताओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी है। हुगली में एक बैठक में सप्तग्राम विधानसभा के टीएमसी उम्मीदवार तपन दासगुप्ता ने मतदाताओं को यह धमकी दी।
विज्ञापन


धमकी : वोट नहीं, तो बिजली और पानी नहीं
तपन दासगुप्ता ने शनिवार को एक रैली में कहा, ''जिन क्षेत्रों से मुझे वोट नहीं मिलेंगे, उन इलाकों में बिजली और पानी नहीं पहुंचेगा। ये तय है। वे इसके लिए भाजपा से कह सकते हैं।'' तपन दासगुप्ता 2011 में वाम मोर्चे के अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर हुगली में सप्तग्राम के विधायक बने। वर्ष 2016 के बंगाल चुनावों में भी उन्होंने सप्तग्राम सीट जीती थी। दासगुप्ता को अब 2021 पश्चिम बंगाल चुनाव में लड़ने के लिए एक ही सीट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गद्दारों से निपटने की दी थी धमकी 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब तृणमूल कांग्रेस के किसी उम्मीदवार ने विधानसभा चुनावों में पार्टी को वोट न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी हो। विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक हमीदुल रहमान को मतदाताओं को धमकाते हुए पकड़ा गया था।

दिनाजपुर में एक जनसभा में हमीदुल रहमान ने कहा था कि चुनाव के बाद गद्दारों से निपटा जाएगा। हमीदुल रहमान ने लोगों को यह कहते हुए टीएमसी के लिए वोट करने के लिए कहा कि जो लोग पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपनी सरकार के लाभों का आनंद लेने के बाद भी गद्दारी करते हैं, उन्हें गद्दार के तरह काम दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed