{"_id":"603e4a4b43a5e25c4e107bbf","slug":"assembly-election-2021-congress-formed-five-screening-committee-in-five-states-see-who-got-the-charge-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच राज्यों में बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, यहां देखें किसे मिला प्रभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने पांच राज्यों में बनाई स्क्रीनिंग कमेटी, यहां देखें किसे मिला प्रभार
Tue, 02 Mar 2021 07:53 PM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Tue, 02 Mar 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
Congress symbol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने पांच राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बना दी है। इन कमेटियों में अध्यक्ष समेत सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इन सभी सदस्यों की जिम्मेदारी चुनाव में टिकट वितरण से लेकर और चुनावी प्रबंधन होगी। आइए क्रमवार जानते हैं किस राज्य में किस नेता को जिम्मेदारी मिली है...
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल
कांग्रेस ने आठ चरणों में होने जा रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को पार्टी की ‘स्क्रीनिंग कमेटी’ गठित की। दिल्ली से पार्टी के नेता जे पी अग्रवाल इसके अध्यक्ष होंगे। इसके अलावा डॉ महेश जोशी, और नसीम खान इस कमेटी के सदस्य होंगे। कमेटी का हिस्सा बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद, बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, और अब्दुल मेनन होंगे।
विज्ञापन
तमिलनाडु और पुडुचेरी
कांग्रेस ने तमिलनाडु और पुडुचेरी चुनाव के लिए दिग्विजय सिंह की अगुवाई में स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया है। इस कमेटी में फ्रांसिस्को सरदिन्हा और कोडीकुनिल सुरेश को सदस्य के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
केरल
कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एचके पाटिल की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में दुडीला श्रीधर बाबू और परानीति शिंदे को सदस्य बनाया गया है।
असम
असम में आगामी विधानसभा के मद्देनजर कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में महाराष्ट्र से कांग्रेस के नेता पृथ्वीराज चव्हाण को अध्यक्ष का पद मिला है, वहीं कमलेश्वर पटेल और दीपिका पांडेय सिंह को इसके सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार असम की 126 सीटों के लिए तीन चरणो में मतदान होगा। मतदान के लिए 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल की तारीख घोषित की गई है। 2 मई को चुनावों के नतीजे घोषित किए जाएंगे।