{"_id":"5bf24034bdec226970458508","slug":"assembly-election-2018-live-updates-vidhan-sabha-chunav-19-november-2018-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
19 नवंबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Nov 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
Election 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की गहमागहमी तेज हो गई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव को लेकर नेताओं के सियासी दौरे बढ़ गए हैं। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी बयानबाजी भी तेज हो गई है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद से ही इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं इन राज्यों में चुनाव से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।
- मध्यप्रदेश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज सागर जिले के रहली और खुरई, विदिशा जिले के पठारी-कुरवाई और सीहोर जिले के पिपलानी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- मध्यप्रदेश : केंद्रीय मंत्री उमा भारती मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे चार जगहों पर आयोजित जनसभा में शामिल होंगी। भाजपा के कार्यक्रम के मुताबिक उमा भारती सबसे पहले सुबह 11.40 जबेरा विधानसभा में तेजगढ़, दोपहर 12.50 बजे पवई विधानसभा में रायपुरा, दोपहर 1.40 बजे गुन्नौर और दोपहर 3.05 बजे पन्ना विधानसभा में खोरा में जनसभा को संबोधित करेंगी।
- मध्यप्रदेश : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आज मध्य प्रदेश में कई चुनावी सभाओं में शामिल होंगे। भाजपा के कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह सुबह 10 बजे सतना के मैहर में शक्तिपीठ माता शारदा मंदिर में दर्शन करेंगे। दोपहर 12.30 बजे नरसिंहपुर के जनपद मैदान, दोपहर 2 बजे बैतूल और शाम 4 बजे खातेगांव, देव के डाक बंगला मैदान में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
- मध्यप्रदेश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ आज सागर जिले के रहली और खुरई, विदिशा जिले के पठारी-कुरवाई और सीहोर जिले के पिपलानी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मान. कमलनाथ जी आज दिनांक 19 नवंबर 2018 को सागर जिले के रहली और खुरई, विदिशा जिले के पठारी-कुरवाई और सीहोर जिले के पिपलानी में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन विज्ञापन
—कांग्रेस के साथ आकर मप्र को बनाने व सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के कांग्रेस के संकल्प को मज़बूत करें। pic.twitter.com/CGOM9lsXlo— MP Congress (@INCMP) November 19, 2018