फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam polls kunki chowdhury files police complaint over deepfake videos

असम चुनाव: डीपफेक वीडियो के खिलाफ थाने पहुंचीं कुंकी चौधरी, भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप

Sat, 04 Apr 2026 08:26 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 08:26 PM IST
सार

असम की गुवाहाटी सेंट्रल सीट से एजेपी की युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी ने अपने और अपनी मां के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी वीडियो को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया है। यह पूरा विवाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की ओर से कुंकी की मां पर विवादित पोस्ट और पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोपों के बाद शुरू हुआ।
 

विज्ञापन
assam polls kunki chowdhury files police complaint over deepfake videos
कुंकी चौधरी, एजेपी नेत्री - फोटो : @ANI

विस्तार

असम में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। गुवाहाटी सेंट्रल सीट से चुनाव लड़ रहीं असम जातीय परिषद (एजेपी) की युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 'डीपफेक' यानी फर्जी वीडियो को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कुंकी का कहना है कि ये वीडियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से उनकी छवि खराब करने के लिए बनाए गए हैं।
विज्ञापन


सीएम सरमा के बयान पर विवाद
पिछले दिनों असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कुंकी चौधरी की मां सुजाता गुरुंग चौधरी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि कुंकी की मां ने सोशल मीडिया पर 'बीफ' खाने से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं, जिससे 'सनातनी' लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kerala Elections: राहुल गांधी ने सीएम विजयन पर साधा निशाना, कहा- बच्चों को बचाने के लिए पीएम के आगे झुके
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में क्या-क्या कहा गया?
कुंकी चौधरी ने पुलिस शिकायत में साफ कहा है कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी और बदले हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये वीडियो मेरी छवि, गरिमा और मेरे चुनावी भविष्य को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फैलाए जा रहे हैं। इसमें एआई और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। हद तो तब हो गई जब साजिशकर्ताओं ने मेरी मां को भी इसमें घसीट लिया। समाज में हमारी प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश की गई है।


कुंकी ने पुलिस से इस मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके सम्मान की बात नहीं है, बल्कि चुनाव में गलत तरीके से जनता को गुमराह करने और एआई का दुरुपयोग करके लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने की कोशिश है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाजपा हार से डर गई है-कुंकी
पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद कुंकी ने सत्ताधारी दल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन सोशल मीडिया हैंडल से ये फर्जी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, उनमें से कुछ लोग भाजपा से जुड़े हैं और मुख्यमंत्री के करीबी हैं। 27 साल की कुंकी चौधरी ने लंदन के 'यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन' (यूसीएल) से मास्टर डिग्री हासिल की है। वह इस चुनाव में सबसे युवा उम्मीदवारों में से एक हैं और अपना पहला चुनाव लड़ रही हैं। उनका मुकाबला भाजपा के कद्दावर और वरिष्ठ नेता विजय कुमार गुप्ता से है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed