{"_id":"69d11d3a5826fa93ea0c6580","slug":"rahul-gandhi-alleges-bjp-ldf-nexus-kerala-election-campaign-attacks-on-minorities-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Elections: राहुल गांधी ने सीएम विजयन पर साधा निशाना, कहा- बच्चों को बचाने के लिए पीएम के आगे झुके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Elections: राहुल गांधी ने सीएम विजयन पर साधा निशाना, कहा- बच्चों को बचाने के लिए पीएम के आगे झुके
Sat, 04 Apr 2026 07:46 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राकेश कुमार
Updated Sat, 04 Apr 2026 07:46 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और एलडीएफ पर भाजपा के साथ गुप्त समझौता करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सीएम अपनी बेटी के मामलों को दबाने के लिए केंद्र के सामने सरेंडर कर चुके हैं। इसके साथ ही राहुल ने देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
राहुल गांधी, कांग्रेस नेता
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार में अब सियासी हमलों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केरल के अलप्पुझा, इडुक्की और एर्नाकुलम जिलों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए राज्य की सत्तारूढ़ एलडीएफ और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में दो ननों पर हुए हमले और मणिपुर में चर्च जलाए जाने की घटनाओं का जिक्र किया। राहुल ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन उन ताकतों के साथ खड़े हैं जो इन हरकतों के पीछे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का उन लोगों के साथ 'पार्टनरशिप' यानी साठगांठ है जो अल्पसंख्यकों पर हमले कर रहे हैं।
'पिनाराई विजयन दक्षिणपंथी ताकतों की कठपुतली'
राहुल गांधी ने कोच्चि की रैली में कहा कि लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) अब सिर्फ नाम का 'लेफ्ट' रह गया है। असल में वे उन ताकतों के मददगार बन चुके हैं जो धर्म के आधार पर लोगों पर हमले करती हैं। राहुल ने सवाल उठाया कि एक वामपंथी विचारधारा से निकले मुख्यमंत्री को इस तरह की ताकतों के साथ खड़े होने में शर्म क्यों नहीं आती? उन्हें केरल की जनता को इसका जवाब देना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सीएम पिनाराई विजयन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरे हुए हैं। राहुल ने आरोप लगाया कि सीएम अपने बच्चों को बचाने के लिए केंद्र सरकार के सामने झुक गए हैं। उनका इशारा मुख्यमंत्री की बेटी से जुड़े 'एक्सा लॉजिक' मामले की तरफ था। राहुल ने कहा कि कौन पिता अपने बच्चों को बचाना नहीं चाहेगा? लेकिन दिक्कत यह है कि आपने ऐसे काम किए हैं जिनके लिए अब आपको सुरक्षा की जरूरत पड़ रही है। मुख्यमंत्री खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए देश के सबसे दक्षिणपंथी लोगों से मदद ले रहे हैं।"
यह भी पढ़ें: केरल चुनाव के उम्मीदवारों की कुंडली: किस पार्टी ने कितने दागियों को दिया मौका, करोड़पति उम्मीदवार कितने बढ़े?
'केरल में भाजपा-आरएसएस और माकपा का गठजोड़'
राहुल गांधी ने जनता से कहा कि केरल में भाजपा, आरएसएस और सीपीआई-एम के बीच एक अंदरूनी गठजोड़ चल रहा है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ का मतलब लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट है, लेकिन अब इसमें कुछ भी 'लेफ्ट' नहीं बचा है। इस चुनाव के बाद एलडीएफ में कुछ भी नहीं बचेगा।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम देश के अन्य हिस्सों में धर्म और मंदिर की बात करते हैं, लेकिन जब वह केरल आते हैं तो इन मुद्दों को भूल जाते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि वह केरल में एलडीएफ की मदद करना चाहते हैं। मोदी जानते हैं कि एलडीएफ उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कभी चुनौती नहीं दे सकती।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन