फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Police arrest 3 linked to Pak-based Shahzad Bhatti terror network

आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़: दिल्ली से लेकर असम तक PAK के शहजाद भट्टी नेटवर्क के तार; 3 गिरफ्तार; क्या था प्लान?

Sat, 25 Jul 2026 03:08 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 25 Jul 2026 03:08 PM IST
सार

असम पुलिस ने पाकिस्तान के शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। धुबरी, चिरांग और बारपेटा से तीन संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कई दस्तावेज भी बरामद किए हैं। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Assam Police arrest 3 linked to Pak-based Shahzad Bhatti terror network
असम में शहजाद भट्टी नेटवर्क के तीन संदिग्ध गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई

विस्तार

असम पुलिस ने पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पूर्वोत्तर राज्य से तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


असम में कहां-कहां की पुलिस ने कार्रवाई?
अधिकारी ने बताया कि असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को यह कार्रवाई की। इस अभियान में धुबरी, चिरांग और बारपेटा जिलों की पुलिस ने भी मदद की। अधिकारी ने बताया, अभियान के दौरान एसटीएफ ने धुबरी, चिरांग और बारपेटा जिलों से एक-एक संदिग्ध को पकड़ा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बच्चों के सवालों का जवाब क्यों नहीं दे पाते माता-पिता? पाठ्य पुस्तकों को लेकर क्या बोले संघ प्रमुख भागवत
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

कैसे काम करता है शहजाद भट्टी का नेटवर्क?
पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर और आतंकवादी शहजाद भट्टी का नेटवर्क भारत में युवाओं को बरगलाने और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता रहा है। यह नेटवर्क भारत के कई राज्यों में फैल चुका है और सुरक्षा एजेंसियां इस पर लगातार शिकंजा कस रही हैं।

दिल्ली में कब पकड़े गए थे इसके संदिग्ध?
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई में इसी महीने छह जुलाई को शहजाद भट्टी के दो टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इन संदिग्धों के पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, पिस्तौल और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी।  ये आरोपी सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बनाने और पंजाब से अवैध हथियार सप्लाई करने की साजिश रच रहे थे। 


महाराष्ट्र में जांच में क्या सामने आया?
इसके बाद 14 जुलाई को महाराष्ट्र के पुणे में एटीएस ने अभियान चलाकर 66 लोगों से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि ये लोग सोशल मीडिया के माध्यम से गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके गिरोह के संपर्क में थे।

यूपी में कब हुई थी कार्रवाई?
इसी तरह इस साल मई में उत्तर प्रदेश एसटीएफ और एटीएस ने शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। इन संदिग्धों को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल होने और अहम सैन्य प्रतिष्ठानों की रेकी करने के प्रयास में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed