{"_id":"5a7559374f1c1ba0268b8022","slug":"assam-pm-modi-visits-an-exhibition-at-advantage-assam-global-investors-summit-2018-in-guwahati","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाए आयुष्मान भारत योजना के फायदे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
असम: प्रधानमंत्री मोदी ने गिनाए आयुष्मान भारत योजना के फायदे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 03 Feb 2018 05:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 45-50 करोड़ लोगों को बीमा सुविधा मुहैया कराने के लिए इस साल के आम बजट में घोषित आयुष्मान भारत योजना से छोटे शहरों में भी बड़े अस्पतालों की शाखाएं खुलेंगी। इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांति आएगी। उन्होंने यहां शनिवार को असम सरकार के दो दिवसीय वैश्विक निवेशकों के शिखर सम्मेलन ‘एडवांटेज असम’ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार की सभी योजनाएं गरीबों, निम्न मध्य वर्ग एवं मध्य वर्ग की जिंदगी में गुणात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में बढ़ रही हैं। उनकी जिंदगी को आसान बनाने के लिए ही आयुष्मान भारत की घोषणा की गई है क्योंकि उनकी सबसे बड़ी चिंता होती है बीमारी। इस तरह योजनाओं को लोगों की आवश्यकताओं से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
इस योजना में 45-50 करोड़ लोगों को कैशलेस बीमा सुविधा दी जाएगी, जिससे टायर टू और टायर थ्री शहरों में अस्पताल निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश के अंदरूनी इलाकों में पूंजी निवेश के अवसर बढ़ेंगे, जिससे युवाओं को तय आमदनी का जरिया मिलेगा।
विज्ञापन
निवेशकों को संदेश
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में उनकी सरकार ने आर्थिक सुधार की दिशा में कई अहम कदम उठाए हैं और अब भारत निवेशकों के सबसे पसंदीदा देशों में शामिल हो गया है। इसका नतीजा है कि उसका विदेशी निवेश 60 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है।
कारोबारी सुगमता बढ़ाने के लिए सरकारी कामकाज की शैली में बदलाव आया है जिससे उसकी रफ्तार बढ़ी है। योजनाओं को लक्ष्य से पहले पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। लेकिन उत्तर-पूर्व के चहुंमुखी विकास से इस काम में और तेजी आएगी। इस दिशा में एक्ट ईस्ट नीति काफी महत्वपूर्ण है। इसके जरिए आसियान देशों के साथ संबंध गहरे होंगे जिसका फायदा असम समेत उत्तर पूर्व के सभी राज्यों को मिलेगा।
कैंसर केयर सेंटर खोलेगा टाटा
टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने असम के 15 जिलों में अगले साल 17 कैंसर केयर सेंटर खोलने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने इसके बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया लेकिन कहा कि जल्दी ही इस बारे में राज्य सरकार के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
स्पाइसजेट ब्रह्मपुत्र में उतारेगा सी प्लेन
स्पाइसजेट चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि उनकी कंपनी राज्य की ब्रह्मपुत्र नदी में सी प्लेन की सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। यह सेवा शुरू हुई तो यह नदी दुनिया का सबसे बड़ा नौवहन मार्ग बन जाएगा। कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ इससे पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा मिलेगा।