{"_id":"6393038afdfbfb395662b417","slug":"assam-news-one-thousand-bru-terrorists-will-lay-down-arms-in-assam-will-return-to-mainstream","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: असम में एक हजार ब्रू आतंकवादी डालेंगे हथियार, मुख्य धारा में लौटेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: असम में एक हजार ब्रू आतंकवादी डालेंगे हथियार, मुख्य धारा में लौटेंगे
Fri, 09 Dec 2022 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 09 Dec 2022 03:14 PM IST
सार
हाइलाकांदी के एडिशनल एसपी विद्युत दास ने बताया कि बताया कि नए यूनाइटेड डेमोक्रेटिक लिबरेशन ऑफ बराक वैली (यूडीएलबीवी) और ब्रू रिवोल्यूशनरी आर्मी ऑफ यूनियन (बीआरएयू) के सदस्य औपचारिक रूप से मिजोरम के साथ राज्य की सीमा से 28 किलोमीटर दूर काटलीचेरा में हथियार डालेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के हाइलाकांदी जिले में भारी संख्या में ब्रू आतंकवादी आत्म समर्पण करने जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, 12 दिसंबर को एक समारोह में 1000 से अधिक ब्रू आतंवादी हथियार डालकर मुख्य धारा में लौटेंगे। हाइलाकांदी के एडिशनल एसपी विद्युत दास ने बताया कि बताया कि नए यूनाइटेड डेमोक्रेटिक लिबरेशन ऑफ बराक वैली (यूडीएलबीवी) और ब्रू रिवोल्यूशनरी आर्मी ऑफ यूनियन (बीआरएयू) के सदस्य औपचारिक रूप से मिजोरम के साथ राज्य की सीमा से 28 किलोमीटर दूर काटलीचेरा में हथियार डालेंगे।
विज्ञापन
केंद्र, मिजोरम और त्रिपुरा की राज्य सरकार और मिजोरम ब्रू विस्थापित पीपुल्स फोरम (एमबीडीपीएफ) ने 2018 में ब्रू परिवारों के देश लौटने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके साथ ही मुख्य धारा में लौटने के लिए संगठन से बातचीत शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों आतंकवादी संगठन 90 के दशक में असम-मिजोरम के सीमावर्ती क्षेत्रो में, विशेष रूप से असम के हाइलाकांदी जिले में सक्रिय थे। उल्लेखनीय है कि संगठन पर भाजपा नेता प्रतुल देब की हत्या में शामिल होने का आरोप है।
विज्ञापन