{"_id":"63f9f3dc99f221c260022eaa","slug":"assam-indian-army-officer-detained-in-woman-murder-case-tejpur-four-corps-base-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: महिला की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंकने का आरोप, सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: महिला की हत्या कर शव बोरी में भरकर फेंकने का आरोप, सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के अधिकारी हिरासत में
Sat, 25 Feb 2023 05:12 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेजपुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:12 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कामरूप जिले के चंगसारी में एक महिला का शव बीती 15 फरवरी को बरामद हुआ था। इसी मामले में सैन्य अधिकारी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के सोनितपुर जिले में एक महिला की हत्या का आरोप में पुलिस ने सेना के एक अधिकारी को हिरासत में लिया है। कामरूप पुलिस की एक टीम ने सैन्य अधिकारी को शुक्रवार को तेजपुर स्थित 4 कॉर्प्स से हिरासत में लिया। सोनितपुर की एएसपी मधुरिमा दास ने बताया कि हिरासत में लिए गए सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कामरूप जिले के चंगसारी में एक महिला का शव बीती 15 फरवरी को बरामद हुआ था। इसी मामले में सैन्य अधिकारी को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
जिस महिला का शव बरामद हुआ है, वह तमिलनाडु की है। फिलहाल पुलिस सैन्य अधिकारी से पूछताछ कर रही है। एएसपी ने बताया कि सैन्य अधिकारी को सेना के 4 कॉर्प्स मुख्यालय से हिरासत में लिया गया है। कामरूप के एसपी हितेश चंद्र रॉय ने बताया कि सैन्य अधिकारी से अभी पूछताछ चल रही है। अभी तक यह साफ नहीं है कि सैन्य अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है या फिर उनसे सिर्फ पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी पूछताछ चल रही है। पूछताछ के आधार पर ही तय किया जाएगा कि सैन्य अधिकारी को गिरफ्तार करने की जरूरत है या नहीं। बता दें कि महिला का शव सड़क किनारे एक बोरी से बरामद हुआ है। मृतक महिला की उम्र 35-36 साल के करीब है। माना जा रहा है कि महिला की हत्या के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन