फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam India's first detention centre is being built in Goalpara district's Matia

असम: एनआरसी की सूची से बाहर हुए लोगों को लिए बन रहा सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर

Sat, 14 Sep 2019 05:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 14 Sep 2019 05:53 PM IST
सार

  • एनआरसी से बाहर हुए लोगों के लिए असम में डिटेंशन सेंटर बन रहा है
  • 46 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हो रहा है
  • दिसंबर 2019 तक डिटेंशन सेंटर पूरी तरह बन कर तैयार हो जाएगा

विज्ञापन
Assam India's first detention centre is being built in Goalpara district's Matia
डिटेंशन सेंटर - फोटो : ANI

विस्तार

असम में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस यानि एनआरसी की अंतिम सूची 31 अगस्त को जारी हुई, सूची के जारी के होने के बाद 19 लाख लोगों एनआरसी से बाहर रखा गया है। हालांकि, सरकार उनको अपनी नागरिकता साबित करने के लिए कई मौके देगी। 

विज्ञापन


लेकिन जो लोग सूची से बाहर हैं, यानि जिन्हें विदेशी नागरिक माना गया है उन्हें रखने के लिए असम के गोलपाड़ा में सबसे बड़ा डिटेंशन सेंटर बनाया जा रहा है। इसके लिए कई दिनों से जोर-शोर से काम जारी है। असम के गोलपाड़ा जिले के पश्चिम मटिया क्षेत्र में भारत के पहले डिटेंशन सेंटर में निर्माण कार्य पूरे जोरों पर चल रहा है। 

विज्ञापन

Assam India's first detention centre is being built in Goalpara district's Matia
डिटेंशन सेंटर - फोटो : ANI

इस डिटेंशन सेंटर का निर्माण करीब 46 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि इस डिटेंशन सेंटर में करीब 3000 लोगों को रखने की क्षमता है। निर्माण कार्य देख रहे जूनियर इंजीनियर राबिन दास ने बताया कि इस परियोजना पर काम दिसंबर 2018 में शुरू हुआ, हमारा लक्ष्य इसे दिसंबर 2019 तक पूरा करना है। इसके निर्माण पर करीब 46 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। 

Assam India's first detention centre is being built in Goalpara district's Matia
डिटेंशन सेंटर - फोटो : ANI

गौरतलब है कि बीते 31 अगस्त 2019 को एनआरसी की अंतिम सूची जारी की गई जिसमें राज्य से 19 लाख लोगों का नाम बाहर रखा गया था। बाहर रखे गए लोगों को 120 दिन के भीतर असम में स्थापित 300 फॉरनर्स ट्रिब्यूनल में आवेदन करने का मौका दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed