फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam IIT Guwahati UP Student Suicide Protests erupt news and updates

असमः आईआईटी गुवाहाटी में उत्तर प्रदेश के एक छात्र की आत्महत्या के बाद विरोध-प्रदर्शन

Mon, 09 Sep 2024 11:12 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो
एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 09 Sep 2024 11:12 PM IST
सार

9 अगस्त को, उत्तर प्रदेश की ही एक एम. टेक छात्रा सोमिया की भी आत्महत्या की घटना हुई थी, जिसका शव भी हॉस्टल के कमरे में पाया गया था। 

विज्ञापन
Assam IIT Guwahati UP Student Suicide Protests erupt news and updates
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी को एक तीसरे वर्ष के एक छात्र का शव होस्टल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। उत्तर प्रदेश के रहने वाले 21 वर्षीय बिमलेश कुमार बी.टेक कम्प्यूटर साइंस के छात्र थे। उनका शव सोमवार सुबह ब्रह्मपुत्र हॉस्टल के कमरे में पाया गया। फिलहाल इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की खबर सुनाकर विद्यार्थियों में रोष फैल गया और देखते ही देखते विद्यार्थियों ने कैंपस में विरोध-प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक छात्रा की भी मौत हुई थी, जिसे आईआईटी प्रशासन ने खुदकुशी करार दी थी। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जैसे ही छात्रों को इसकी खबर मिली, वे कैंपस में एकत्रित हुए और आईआईटी प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। 3000 से अधिक छात्र प्रशासनिक ब्लॉक के सामने जमा हो गए और "हमें न्याय चाहिए," "छात्र जीवन महत्वपूर्ण है," और "मानसिक स्वास्थ्य एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं" जैसे नारे लगाए। उन्होंने संस्थान की छात्र कल्याण के प्रति दृष्टिकोण के बारे में अपनी चिंताओं को उजागर करने वाले प्लेकार्ड भी थामे। 
विज्ञापन


विरोध कर रहे छात्रों ने संस्थान की सख्त उपस्थिति नीतियों और अत्यधिक अकादमिक दबाव को कुमार को आत्महत्या की ओर ले जाने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने लगातार ही रही मौत पर सवाल उठाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 9 अगस्त को, उत्तर प्रदेश की ही एक एम. टेक छात्रा सोमिया की भी आत्महत्या की घटना हुई थी, जिसका शव भी हॉस्टल के कमरे में पाया गया था। विरोध के जवाब में, आईआईटी गुवाहाटी ने छात्र कल्याण संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए कई उपायों की घोषणा की है। प्रशासन ने कुमार की मौत के चारों ओर की परिस्थितियों की जांच के लिए स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जांच शुरू की है। इसके अलावा भी आईआईटी गुवाहाटी ने कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed