{"_id":"6278df84e8b39773533fa4c2","slug":"assam-heroin-worth-15-crores-being-carried-hidden-in-soap-boxes-seized-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: साबुन के बक्सों में छुपाकर ले जाई जा रही 15 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: साबुन के बक्सों में छुपाकर ले जाई जा रही 15 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो गिरफ्तार
Mon, 09 May 2022 03:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 09 May 2022 03:01 PM IST
सार
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने इस कार्रवाई को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने कहा, अभियान के तहत 152 साबुन के बक्सों में 1.995 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है वहीं दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
हेरोइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के कार्बी आंगलोंग जिले से सोमवार को नशीले पदार्थों की तस्करी करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 15 करोड़ रुपये की हेरोइन भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि असम पुलिस और सीआरपीएफ के साझा अभियान में यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
कार्बी आंगलोंग जिले की पुलिस उपाधीक्षक नाहिद करिश्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके तहत असम-नगालैंड सीमा पर वाहनों की तलाशी ली गई। इस दौरान एक वाहन से साबुन के 152 बक्सों में छुपाकर रखी गई लगभग दो किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी मणिपुर और नगालैंड के निवासी हैं। इसको लेकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, अभियान के तहत 152 साबुन के बक्सों में 1.995 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है वहीं दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
विज्ञापन
जादू टोना में महिला की हत्या
असम के कोकराझार जिले में जादू टोना करने के संदेह में एक 45 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने बताया, गोसाईगांव थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में हुई घटना में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, महिला शनिवार को गांव से लापता हो गई थी। इसके बाद उसके पति की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। महिला के शरीर पर चाकू के निशान पाए गए हैं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।