फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Governor Banwarilal Purohit says, India Afraid to China

सिक्किम में घुसपैठ पर असम के राज्यपाल का बयान, ताकतवर चीन से युद्ध टाल रहा है भारत

Fri, 30 Jun 2017 05:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 30 Jun 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Assam Governor Banwarilal Purohit says, India Afraid to China
चीन से डरता है भारत - फोटो : ANI
पूर्वोत्तर राज्य असम के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत मौजूदा समय में चीन से डरता है, इसीलिए लड़ाई टालने की कोशिश कर रहा है। राज्यपाल पुरोहित ने कहा कि चीन हमसे बाद में आजाद हुआ, पर हमसे वो ताकत में बहुत आगे निकल चुका है। हम उसका सामना तक करने की हालत में नहीं हैं।
विज्ञापन


बदमिजाज चीन पर भड़के भारत ने कहा- बॉर्डर पर कार्रवाई सुरक्षा पर गंभीर खतरा
विज्ञापन


बरवाली लाल पुरोहित नॉर्थ-ईस्ट के शीर्ष पुलिस अधिकारियों की 24वीं कांफ्रेंस में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि चीन हमसे दो साल बाद आजाद हुआ। पर आज परिस्थितियां कुछ ऐसी हो चली हैं कि हम चीन से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बनवारी लाल पुरोहित ने अफसोस जताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के राक्षस ने हमें बर्बाद कर दिया, वर्ना हम चीन को टक्कर दे पाते। पर मौजूदा समय में चीन हमसे बहुत आगे है और हम उससे टकराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे। हम तो युद्ध को टाल रहे हैं। पुरोहित को 22 अगस्त 2016 को असम का राज्यपाल बनाया गया था। उनके पास मेघालय राज्य का भी अतिरिक्त प्रभार है। बनवारी लाल पुरोहित विदर्भ जोन के कद्दावर नेता रहे हैं। 

62 के युद्ध का वो साल दूसरा था, 2017 का ये साल दूसरा हैः जेटली

गौरतलब है कि सिक्किम में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने आ चुकी हैं। यहां चुंबी घाटी में चीनी निर्माण कार्यों के चलते विवाद काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed