फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam government will give pension to those sent to jail during emergency will get Rs 15000 every month

Assam: आपातकाल के दौरान जेल भेजे गए लोगों को पेंशन देगी सरमा सरकार, हर महीने 15000 रुपये मिलेंगे

Wed, 19 Apr 2023 11:16 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 19 Apr 2023 11:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मे हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आवासन व शहरी कार्य मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि राज्य सरकार आपातकाल के दौरान जेल भेज गये लोगों को लोकतंत्र सेनानी मानती है।

विज्ञापन
Assam government will give pension to those sent to jail during emergency will get Rs 15000 every month
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम सरकार ने आपातकाल के दौरान जेल भेजे गए लोगों को पेंशन देने का फैसला किया है। इसका फायदा 300 से अधिक लोगों को होगा। इन लोगों को 15,000 रुपये की मासिक दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा कैबिनेट ने बुधवार को पेंशन देने की फैसले का एलान किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता मे हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आवासन व शहरी कार्य मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि राज्य सरकार आपातकाल के दौरान जेल भेज गये लोगों को लोकतंत्र सेनानी मानती है।

विज्ञापन


राज्य मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के प्रति उनके योगदान को लेकर असम मंत्रिमंडल ने 301 लोगों को मासिक पेंशन देने की आज मंजूरी दी। इन लोगों को 15,000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। इनमें जिन व्यक्तियों का निधन हो गया है, उनकी पत्नी को यह राशि मिलेगी। यदि दोनों का निधन हो चुका है तो उनकी अविवाहित बेटी को यह रकम दी जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले असम मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत से बढ़ाकर 42 प्रतिशत करने को मंजूरी दी थी। स्वास्थ्य मंत्री केशब महंत ने बताया था कि राज्य में अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) के अधिकारियों, पेंशनरों, राज्य सरकार के कर्मचारियों, पारिवारिक पेंशनरों और असाधारण पेंशन धारकों के महंगाई भत्ते में 1 जनवरी से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed