फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam government raised daily wage of tea workers

विधानसभा चुनाव से पहले असम सरकार का दांव, चाय बागान मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाई

Sat, 20 Feb 2021 08:55 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 20 Feb 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
Assam government raised daily wage of tea workers
डिब्रूगढ़ का चाय बागान - फोटो : सोशल मीडिया

असम में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार को चाय बागान मजदूरों की दिहाड़ी बढ़ाकर 318 रुपये करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री चंद्र मोहन पटवारी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बढ़ाई गई राशि में राशन के लिए 101 रुपये भी शामिल हैं। बता दें, चाय बागान मजदूरों की दिहाड़ी 167 रुपये बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि चाय बागान मजदूरों की पारिश्रमिक समीक्षा राज्य में एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है। विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की भाजपा नीत सरकार पर चाय बागान मजदूरों की पारिश्रमिक बढ़ाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हाल ही में वादा किया था कि राज्य में उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर चाय बागान मजदूरों की प्रतिदिन की पारिश्रमिक बढ़ाकर 365 रुपये कर दी जाएगी।

असम में करीब 800 चाय बागानों में 10 लाख से अधिक मजदूर काम करते हैं। पूर्वोत्तर का यह राज्य देश के सालाना चाय उत्पादन में करीब 52 प्रतिशत योगदान देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed