Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से मिले ले. जन. मनीष, सुरक्षा मुद्दों पर की चर्चा
Assam: सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मनीष ने सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों के साथ ही दीपर बिल में आगामी दिनों में होने वाले राइजिंग सन वाटर फेस्ट 2023 पर भी मुख्यमंमत्री से चर्चा की...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से गजराज कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मनीष एरी रविवार को दिसपुर स्थित जनता भवन में मुख्यमंत्री कार्यालय में मिले। इस दौरान दोनों नें सुरक्षा को लेकर एक अहम बैठक हुई। बैठक के दौरान सैन्य अधिकारी और मुख्यमंत्री के बीच सेना और प्रशासन के बीच सामंजस्य को लेकर बातचीत हुई।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल मनीष ने सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों के साथ ही दीपर बिल में आगामी दिनों में होने वाले राइजिंग सन वाटर फेस्ट 2023 पर भी मुख्यमंमत्री से चर्चा की। वर्षों से सेना के सहयोग के चलते राज्य में शांति-व्यवस्था को कायम रखने में काफी कामयाबी मिल रही है। इस तरह का सहयोग आगे भी जारी रखने पर बातचीत हुई।
जानकारी के मुताबिक सेना लगातार असम के पुलिस जवानों को भी प्रशिक्षण दे रही है। इसके तहत राज्य में सेना असम पुलिस की पांच बटालियों को विशेष रूप से प्रशिक्षण दे रही है। आगे भी पुलिस को इस तरह का प्रशिक्षण जारी रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि सितंबर महीने में यह प्रशिक्षण पूरा हो जाएगा। सेना का हमेशा यही प्रयास रहता है कि राज्य में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे। बैठक में सेना और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।