असम में चुनाव से पहले हिंसा: उग्रवादी समूह ULFA के हमले में चार पुलिसकर्मी घायल, सुरक्षा बलों ने जांच शुरू की
असम के तिनसुकिया जिले के जगुन इलाके में उग्रवादी संगठन यूएलएफए (I) के हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेरकर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के तिनसुकिया जिले में रविवार तड़के पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें कम से कम चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। यह घटना जगुन इलाके में तड़के करीब 2 बजे हुई। असम पुलिस के अनुसार, इस हमले के पीछे उग्रवादी संगठन यूएलएफए (I) का हाथ होने का शक है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी में चार जवानों के घायल होने की पुष्टि हुई है।
घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार है।
ये भी पढ़ें:- Assam: असम में TMC की दूसरी लिस्ट जारी, कांग्रेस के बागी विधायक को भी दिया टिकट; जानें किसे कहां से मिला टिकट
सीएम सरमा ने घटना को बताया निंदनीय
इस घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अत्यंत निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस ने मिलकर उपद्रवियों के खिलाफ सशस्त्र कार्रवाई शुरू कर दी है।सीएम सरमा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है, उन्हें निश्चित रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Supreme Court: जेलों में क्षमता से ज्यादा कैदी क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से मांगा पाई-पाई का हिसाब
सुरक्षा बल सतर्क- सीएम
अपने बयान में सीएम ने यह भी कहा कि राज्य सरकार और सुरक्षा बल पूरी तरह से स्थिति को नियंत्रित करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क हैं। हादसे की जांच और छानबीन जारी है, और अधिकारियों ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.