फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam four districts AFSPA extended six months and withdawn from four others

Assam Violence: असम के चार जिलों में 6 माह और बढ़ा अफ्स्पा, इन चार जिलों से हटाई गई पाबंदियां

Sun, 01 Oct 2023 03:28 PM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 03:28 PM IST
सार

यहां असम पुलिस दिवस 2023 समारोह में, डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 'अशांत क्षेत्र' टैग, जो अफ्स्पा को लागू करने की अनुमति देता है, इसे, चार अन्य जिलों से हटा लिया गया है। 

विज्ञापन
Assam four districts AFSPA extended six months and withdawn from four others
अफस्पा कानून - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में रविवार को पुलिस ने बताया कि चार जिलों में  सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम या अफ्स्पा को छह माह और बढ़ा दिया गया है। यहां असम पुलिस दिवस 2023 समारोह में, डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि 'अशांत क्षेत्र' टैग, जो अफ्स्पा को लागू करने की अनुमति देता है, इसे, चार अन्य जिलों से हटा लिया गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज से असम में केवल चार जिलों में अफ्स्पा लागू होगा, जिनमें डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, शिवसागर और चराइदेव शामिल है। 

इन चार जिलों से हटाया अफ्स्पा
सिंह ने कहा, जोरहाट, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और दिमा हसाओ से 1 अक्टूबर से अफ्स्पा हटा लिया गया है। असम सरकार ने पिछली बार इन आठ जिलों में अफ्स्पा के तहत 'अशांत क्षेत्र' अधिसूचना को 1 अप्रैल से अगले छह महीने के लिए बढ़ा दिया था।
विज्ञापन


क्या है अफ्स्पा?
अफ्स्पा सुरक्षा बलों को अभियान चलाने और बिना किसी पूर्व वारंट के किसी को भी गिरफ्तार करने का अधिकार देता है। इसके अलावा अगर वे किसी की गोली मारकर हत्या कर देते हैं तो बलों को गिरफ्तारी और अभियोजन से छूट मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed