फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assam flood situation grim 29 thousand people affected in six districts

Assam Flood: असम में बाढ़ से हालात गंभीर, छह जिलों के 29 हजार लोग बुरी तरह प्रभावित

Fri, 16 Jun 2023 09:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 16 Jun 2023 09:39 AM IST
सार

अकेले लखीमपुर में ही 23,516 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें 1215 बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने लखीमपुर में तीन राहत सेंटर बनाए हैं, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को रखा गया है। 

विज्ञापन
assam flood situation grim 29 thousand people affected in six districts
असम में बाढ़ से तबाही। (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (ASDMA) ने गुरुवार को बताया कि असम में बाढ़ से हालात गंभीर हैं और छह जिलों के करीब 29 हजार लोग बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने बताया कि असम और अरुणाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से कई नदियों का जलस्तर  बढ़ गया है। 25 गांव बाढ़ के पानी में डूब चुके हैं। 

विज्ञापन


लखीमपुर जिला सबसे ज्यादा प्रभावित
आपदा प्रबंधन अथॉरिटी के अनुसार, जो गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, उनमें लखीमपुर, धेमाजी, डिब्रूगढ़, चाचर, नलबाड़ी और कामरूप जिले के गांव शामिल हैं। बाढ़ के पानी के चलते 215.57 हेक्टेयर फसल पानी में डूब गई है। लखीमपुर जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अकेले लखीमपुर में ही 23,516 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं, जिनमें 1215 बच्चे शामिल हैं। प्रशासन ने लखीमपुर में तीन राहत सेंटर बनाए हैं, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को रखा गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Assam: नेशनल हाईवे पर मिला भाजपा की महिला नेता का शव; आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

कई सड़कें और तटबंध हुए तबाह
बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को बचाने के लिए बचाव टीमें तैनात कर दी गई हैं। प्रभावितों में 6307 पशु, जिनमें पोल्ट्री भी शामिल हैं। बाढ़ के पानी के चलते चार तटबंध क्षतिग्रस्त हुए हैं और धेमई, बिस्वनाथ, गोलपाड़ा और लखीमपुर जिले में कई सड़कें भी बर्बाद हो गई हैं। चाचर और कामरूप जिले में बारिश के चलते कुछ जगह भूस्खलन की भी खबरें हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed