फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Dikom Tea Estate sold golden butterfly tea at record Rs 75 thousand per kg

असम दिकॉम टी एस्टेट ने बेची अनोखी चाय, 75 हजार रुपये प्रति किलो बेचकर बनाया 'रिकॉर्ड'

Tue, 13 Aug 2019 06:15 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 13 Aug 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Assam Dikom Tea Estate sold golden butterfly tea at record Rs 75 thousand per kg
सांकेतिक तस्वीर
ऊपरी असम के दिकॉम टी एस्टेट में पैदा होने वाली एक दुर्लभ किस्म की चाय ने मंगलवार को एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस चाय की नीलामी गुवाहाटी चाय नीलामी केंद्र (जीटीएसी) में 75 हजार रुपये प्रति किलो की दर से हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


जीटीएसी खरीदार एसोसिएशन के सचिव दिनेश बिहानी ने कहा, 'गोल्डन बटरफ्लाई', चाय शहर में स्थित असम टी ट्रेडर्स ने खरीदी।

बिहानी ने कहा, "चाय के क्षेत्र में, इस नीलामी केंद्र ने एक ऐसी जगह की छवि बनाई है जहां रिकॉर्ड टूटने के लिए बनाए जाते हैं और इतिहास फिर से लिखा जाता है।" साथ ही उन्होंने कहा कि यह "असाधारण रूप से दुर्लभ और विशेष चाय" जे थॉमस एंड कंपनी के माध्यम से बेची गई। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जीटीएसी उच्च कीमत वाली असम स्पेशलिटी चाय के प्रदर्शन के केंद्र के रूप में उभर रहा है।

बिहानी ने कहा कि केंद्र उन विक्रेताओं को एक मौका दे रहा है जो अपनी चाय को मुनाफे की कीमतों पर बेचना चाहते हैं।

असम टी ट्रेडर्स के मालिक एल के जालान ने कहा, एक अनोखी चाय का मूल्यांकन उसकी सुगंध, स्वाद और रंग के आधार पर किया जाता है और इस चाय की विशेषता है कि इसका बेहद मधुर और मीठा कैरामेल स्वाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed