{"_id":"63b1b467149fd330fa2c7085","slug":"assam-cop-arrested-for-sexual-harassment-of-accused-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: महिला से दुष्कर्म का आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Sun, 01 Jan 2023 09:59 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:59 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर को शिवसागर पुलिस थाने में एक महिला आरोपी से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक स्थानीय व्यवसायी की शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार रात एक महिला को पुलिस स्टेशन लाया गया था। वह कथित रूप से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने कहा, जब वह शिवसागर पुलिस स्टेशन में हिरासत में थी, तो जांच अधिकारी (आरोपी सब-इंस्पेक्टर) आधी रात उससे पूछताछ करने गया। उसने फिर शिकायत दर्ज कराई कि अधिकारी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
विज्ञापन
उन्होंने सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। उसे एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन