Assam: 'जिन्ना के विजन को पूरा कर रही कांग्रेस', तेलंगाना में अल्पसंख्यकों के लिए घोषणा पर बोले सीएम सरमा
Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को चुनावी राज्य तेलंगाना में 'अल्पसंख्यक घोषणा' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया किया पार्टी (पाकिस्तान के संस्थापक) मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग के विजन को पूरा कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शनिवार को चुनावी राज्य तेलंगाना में 'अल्पसंख्यक घोषणा' को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा और दावा किया किया पार्टी (पाकिस्तान के संस्थापक) मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग के विजन को पूरा कर रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिए बिना उनकी ओर इशारा करते हुए भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने गांधी उपनाम हड़प लिया है, उन्होंने जिन्ना की नीतियों को पुनर्जीवित किया है।
सरमा ने एक्स पर सिलसिलेवार कई पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'अपने लंबे राजनीतिक करियर में मैं कभी सोच भी नहीं सकता था कि एक धर्म के वोट बैंक पर कब्जा करने की कोशिश में कांग्रेस इतना नीचे गिर जाएगी। धर्म विशेष के घोषणापत्र के साथ आकर कांग्रेस मोहम्मद अली जिन्ना की मुस्लिम लीग के विजन को पूरा कर रही है।'
तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक घोषणा का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए सरमा ने कहा कि सभी 'भारतीयों' को कांग्रेस से सवाल करना चाहिए कि क्या 'जितनी आबादी उतना हक' का उसका नारा मुसलमानों के लिए अवैध आरक्षण वापस लाने के लिए दिखावा है? बिहार सरकार द्वारा कराए गए जातिगत सर्वेक्षण की सराहना करते हुए राहुल गांधी ने दो अक्तूबर को एक्स पर एक पोस्ट में 'जितनी आबादी उतना हक' (जनसंख्या के अनुपात में अधिकार) वाक्यांश का इस्तेमाल किया था।
सरमा ने यह भी पूछा कि क्या करदाताओं के पैसे का इस्तेमाल 'मुल्लाओं के वेतन का भुगतान' करने और अन्य विभाजनकारी योजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाना चाहिए। कांग्रेस ने कहा है कि तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में आने पर वह जातिगत जनगणना कराने के अलावा अल्पसंख्यक कल्याण के लिए सालाना 4,000 करोड़ रुपये तक का बजट बढ़ाएगी।
पार्टी ने बेरोजगार अल्पसंख्यक युवाओं और महिलाओं को रियायती दर पर कर्ज मुहैया कराने के लिए सालाना 1,000 करोड़ रुपये देने का भी वादा किया है। सरमा ने कहा कि महात्मा गांधी ने मोहम्मद अली जिन्ना द्वारा वकालत की गई पृथक निर्वाचन प्रणाली से लड़ने में अपना जीवन व्यतीत किया था। और अब जिन लोगों ने गांधी उपनाम हड़प लिया है, उन्होंने जिन्ना की नीतियों को पुनर्जीवित कर दिया है। हमारे स्वतंत्रता सेनानी का यह अपमान न तो माफ किया जाएगा और न ही भुलाया जाएगा।
.