फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Cong chief files crore defamation suit against chief minister Himanta biswa sarma

Assam: असम के कांग्रेस अध्यक्ष का सीएम सरमा पर 10 करोड़ का मानहानि का केस, छवि खराब करने का लगाया आरोप

Fri, 05 Apr 2024 11:44 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Apr 2024 11:44 AM IST
सार

भूपेन बोरा ने आरोप लगाया है कि कई मौकों पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के बयानों से यह दावा किया गया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जल्द पार्टी छोड़ देंगे। इससे जनता के सामने उनकी और पार्टी की छवि खराब हुई है।

विज्ञापन
Assam Cong chief files crore defamation suit against chief minister Himanta biswa sarma
असम के सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने एक स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ 10 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। कांग्रेस नेता ने दावा किया है कि सीएम सरमा द्वारा की गई टिप्पणियों के कारण उनकी और पार्टी की छवि खराब हुई है। 
विज्ञापन


सीएम सरमा के अलावा इस मामले में एक स्थानीय अखबार के संपादक को वादी बनाया गया है। बोरा ने आरोप लगाया है कि कई मौकों पर सीएम सरमा के बयानों से यह दावा किया गया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जल्द पार्टी छोड़ देंगे। इससे जनता के सामने उनकी और पार्टी की छवि खराब हुई है। असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि बोरा भाजपा में शामिल होंगे, लेकिन बाद में विपक्षी पार्टी ने इसे खारिज कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed