Assam: 'जनवरी-अगस्त में हत्या, दुष्कर्म और डकैती के लगभग 1400 मामले दर्ज', असम के CM सरमा ने जारी किए आंकड़े
हत्या, दुष्कर्म और डकैती के आंकड़ों पर जानकारी देते हुए असम के सीएम हिमंत ने कहा कि चालू वर्ष की जनवरी-अगस्त के दौरान हत्या के 686 मामले, दुष्कर्म के 656, डकैती के 55 मामले दर्ज किए गए। सरकार के सक्रिय कदमों के कारण बड़े अपराधों में कमी देखी गई है।
विस्तार
Our commitment to make Assam a crime-free State is moving positively in the right direction.
Sharing an update on the decreasing trend of all major kind of crimes recorded in the State.@assampolice pic.twitter.com/UowsSq9Orl— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 25, 2023विज्ञापन
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व ने कहा कि चालू वर्ष की जनवरी-अगस्त अवधि के दौरान असम में हत्या के 686 मामले, दुष्कर्म के 656 और डकैती के 55 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा, सरकार के सक्रिय कदमों के कारण बड़े अपराधों में कमी देखी गई है। आंकड़ों पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत ने कहा कि पुलिस गश्त, अपराध प्रबंधन में दक्षता में वृद्धि, फोरेंसिक के उपयोग, नागरिकों-पुलिस समन्वय और राज्य सरकार के दृढ़ समर्थन से अपराध डेटा में कमी आई है। उन्होंने कहा कि 2022 में हत्या, दुष्कर्म और डकैती के 2,282 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2021 के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, तीन अपराधों की 3,302 घटनाएं हुई। 2020 में 3,065 और 2019 में 3,385 घटनाएं देखी गईं।
माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर मुख्यमंत्री के पोस्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सर, @assampolice असम के लोगों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए सभी प्रयास करेगा।
blockquote class="twitter-tweet">
Sir, @assampolice shall make all efforts to fulfil your commitment to the people of Assam. Warm regards. https://t.co/qCoHnQQwal
— GP Singh (@gpsinghips) October 25, 2023