फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM Himanta Biswa Sarma statement in assembly on Mukroh violence, police fired in self-defense

असम विधानसभा सत्र: अंतिम दिन 36 विधेयक पारित, मुकरोह हिंसा पर बोले सीएम सरमा- पुलिस ने आत्मरक्षा में चलाई गोली

Sun, 25 Dec 2022 02:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 02:06 AM IST
सार

हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, पड़ोसी राज्य मेघालय से आए लोगों ने असम के सुरक्षा कर्मियों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। वे गिरफ्तार तीन लकड़ी तस्करों की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं।

विज्ञापन
Assam CM Himanta Biswa Sarma statement in assembly on Mukroh violence, police fired in self-defense
हिमंता सरमा (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

असम विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शनिवार को 36 विधेयक पारित किए गए। वहीं, श्रम संबंधी विधेयकों को सदन की प्रवर समिति को भेजने की विपक्षी दलों की मांग के बीच इन्हें भी पारित किया गया। विधेयकों को पेश किए जाने पर नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया ने कहा कि किसी भी कानून को बनाना या संशोधित करना एक लंबी प्रक्रिया है, लेकिन सरकार ने एक साथ इतने विधेयक पेश किए, जिससे इन्हें समझने का मौक नही मिला। उन्होंने कहा कि जिन प्रावधानों को संशोधित करने का प्रयास किया गया है, वे ज्यादातर श्रमिकों से संबंधित हैं।

विज्ञापन


विपक्षी सदस्यों के विरोध के बीच विधानसभा ने 36 विधेयकों को ध्वनि मत से पारित कर दिया। अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने दिन की कार्यवाही के अंत में सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में, असम-मेघालय सीमा पर बीते महीने हुई हिंसा मामले में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विधानसभा में कहा कि हिंसा के दौरान मुकरोह पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा और सरकारी संपत्तियों की रक्षा के लिए फायरिंग की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


असम सीएम ने कहा कि मेघालय के साथ सटी सीमा पर असम के वन अधिकारी पर हमला किया गया और उन्हें मार डाला गया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा फायरिंग की, जिसमें मेघालय के पांच लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल, घटना बीते 22 नवंबर को हुई थी। जब, लकड़ी ले जा रहे एक ट्रक को पुलिस द्वारा रोकने के बाद हिंसा भड़की। इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में मेघालय के पांच निवासियों और असम के एक वन रक्षक सहित छह लोगों की मौत हो गई थी।

लकड़ी तस्करों की रिहाई की कर रहे थे मांग
विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा, पड़ोसी राज्य मेघालय से आए लोगों ने असम के सुरक्षा कर्मियों को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। वे गिरफ्तार तीन लकड़ी तस्करों की रिहाई की मांग कर रहे थे, जिसके बाद पुलिस को आत्मरक्षा में गोलियां चलानी पड़ीं।

मेघालय के उपद्रवी दे रहे कानून व्यवस्था को चुनौती
विधानसभा में असम सीएम ने कहा, मेघालय के उपद्रवी अक्सर अंतर-राज्यीय सीमा पर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं और निर्दोष लोगों के जीवन और संपत्ति को खतरे में डाल रहे हैं। हालांकि, सरमा ने कहा कि असम पुलिस इलाके में कड़ी निगरानी रख रही है। मेघालय के अधिकारियों के साथ समन्वय में है। 


असम में अब तक 53 जिहादी गिरफ्तार 
असम सीएम ने शनिवा को विधानसभा में बताया कि राज्य में अब तक बांग्लादेश के एक सहित कुल 53 जिहादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं बांग्लादेश के अन्य पांच कथित जिहादी फरार हैं। उन्होंने कहा कि बारपेटा, बोंगाईगांव, मोरीगांव, धुबरी, गोलपारा, तमुलपुर और नलबाड़ी जिलों में जिहादियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। 



डिब्रूगढ़ में 973 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शनिवार को डिब्रूगढ़ जिले के लिए 973.38 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। जिले के तिंगखोंग में ‘बीकाखोर बाबे एटा पोखेक’ (विकास पहल के लिए एक पखवाड़ा) के पहले चरण के अंतिम कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने लोगों से राज्य के समग्र विकास को गति देने के लिए आर्थिक क्रांति में भाग लेने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed