{"_id":"635d8545214c6b41db65c28d","slug":"assam-cm-himanta-biswa-sarma-hands-over-appoint-letters-of-government-jobs-to-655-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: सीएम सरमा ने युवाओं को सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, सरकार देगी लकड़ी आधारित उद्योगों को बढ़ावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: सीएम सरमा ने युवाओं को सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र, सरकार देगी लकड़ी आधारित उद्योगों को बढ़ावा
Sun, 30 Oct 2022 01:27 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:27 AM IST
सार
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने नए नियुक्त लोगों से राज्य के गरीबों और आम लोगों की सेवा में अपना पेशेवर जीवन समर्पित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सीएम सरमा ने युवाओं को सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
- फोटो : Twitter
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को युवाओं को बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने 655 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। युवाओं को राज्य सिविल सेवा संवर्गों सहित विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी मिली है।
कार्यक्रम के दौरान, सीएम सरमा ने कहा कि पारदर्शी और नैतिक रूप से विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए मेधावी उम्मीदवारों का चयन करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप, वर्तमान सरकार सक्षम युवाओं को शामिल कर रही है।
मुख्यमंत्री ने असम लोक सेवा आयोग से अनुरोध करते हुए कहा कि कि आयोग सभी तकनीकी विभागों के इंजीनियरों का चयन करने के लिए एक सामान्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आयोजित करे और लॉटरी मोड के माध्यम से सफल उम्मीदवारों को विभाग आवंटित करने के चयन करे।
विज्ञापन
वहीं एपीएससी से विभागों की आवश्यकताओं के अनुसार अंतर-विभागीय तबादलों की भी बात कही। साथ ही सीएम सरमा ने नए नियुक्त लोगों से राज्य के गरीबों और आम लोगों की सेवा में अपना पेशेवर जीवन समर्पित करने का आह्वान किया।
असम में वरिष्ठ अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
असम सरकार के एक वरिष्ठ अधिकरी को कथित तौर पर घूस लेते समय गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक सुरक्षा कंपनी के लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए घूस लेते समय राज्य के गृह और राजनीतिक विभाग के संयुक्त सचिव किसन कुमार शर्मा को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया गया।
असम पुलिस की सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक (वी एंड एसी) शाखा ने उन्हें गिरफ्तार किया। विशेष पुलिस महानिदेशक (वी एंड एसी) ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने ट्वीट किया कि देर शाम चलाए गए अभियान के दौरान सुरक्षा कंपनी का लाइसेंस नवीनीकरण करने की एवज में शिकायत कर्ता से 90 हजार रुपये लेते हुए असम सरकार के संयुक्त सचिव श्री केके शर्मा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।