फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma visited relief camps, talked to people

Assam Flood: असम में बाढ़ से 23 लाख लोग बेघर, छह और मौतें; काजीरंगा पार्क में 100 हिरण व छह गैंडों की मौत

Sun, 07 Jul 2024 05:50 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 07 Jul 2024 05:50 PM IST
सार

एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक असम के 29 जिलों के 107 राजस्व क्षेत्रों और 3,535 गांवों के कुल 23,96,648 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सीएम हिमंत बिस्व सरमा द्वारा शिविरों में रह रहे लोगों से मुलाकात की गई।  

विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma visited relief camps, talked to people
असम में बाढ़ पीड़ितों से सीएम की मुलाकात - फोटो : PTI

विस्तार

असम के 29 जिलों में अभी भी 23 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। डिब्रूगढ़ समेत कुछ अन्य जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के चलते छह और लोगों की जान चली गई और मरने वालों की संख्या 58 हो गई है। इसके अलावा, बारिश और बिजली गिरने से भी 12 लोगों की मौत हुई है। काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ की वजह से 129 जंगली जानवरों की मौत हो गई है। इनमें से 100 हिरण और छह गैंडे शामिल हैं। हालांकि दरांग जिले में ब्रह्मपुत्र का पानी घट रहा है, जिससे बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिले के 98 गांव बाढ़ के पानी में डूब गए थे और 1.63 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए थे, लेकिन पानी घटने से लोगों को राहत मिली है।  एक दिन पहले 30 जिलों में 24.50 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित थे।

विज्ञापन


बाढ़ पीड़ितों से मिले सीएम हिमंत बिस्व सरमा
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, ‘आज, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पलाशबाड़ी में अमृत चंद्र ठाकुरिया कॉमर्स कॉलेज में राहत शिविर का दौरा किया। यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के 28 व्यक्तियों को शिविर में रखा गया है।’ सीएमओ ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री ने एलपी स्कूल, नाहिरा में एक राहत शिविर में शरण लिए लोगों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसके अलावा कामरूप के उपायुक्त को लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए कहा है। यह निर्देश भी दिया गया है कि बच्चों और बुजुर्गों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाए। 

विज्ञापन


असम में बाढ़ से 23 लाख से अधिक लोग प्रभावित
इसके अलावा सीएम सरमा ने नाहिरा गुइमारा के एक विद्यालय का भी दौरा किया और वहां ठहरे लोगों से बातचीत की। सीएमओ के अनुसार, ‘मुख्यमंत्री ने वहां अलग अलग शिविरों में रह रहे 236 लोगों से मुलाकात की। इस दौरान कामरूप जिले के अधिकारियों को सभी आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक असम के 29 जिलों के 107 राजस्व क्षेत्रों और 3,535 गांवों के कुल 23,96,648 लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।


काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ की वजह से 129 वन्यजीवों की मौत
असम के प्रसिद्ध काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में विनाशकारी बाढ़ के कारण अब तक कुल 129 वन्यजीवें की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने बताया कि मृत वन्यजीवों में छह गैंडे, 100 हॉग हिरण (पाढ़ा), दो सांभर और एक ऊदबिलाव शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनमें की कई की मौत पानी में डूबने की वजह से हुई। इसके अलावा दो वन्यजीव उस समय वाहनों की चपेट में आ गए, जब वे बाढ़ से बचने के लिए ऊंचे स्थानों पर जा रहे थे। आपको बता दें कि काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों को पार करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-715 के एक हिस्से का उपयोग करते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed