फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma Instructions to register a case against Rahul Gandhi Know all

Assam: राहुल गांधी, वेणुगोपाल और कन्हैया कुमार के खिलाफ एफआईआर, असम के मुख्यमंत्री सरमा ने दिए थे निर्देश

Tue, 23 Jan 2024 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 23 Jan 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma Instructions to register a case against Rahul Gandhi Know all
राहुल गांधी - फोटो : Social Media

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोके जाने पर मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं और असम पुलिस के बीच झड़प के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य पुलिस को राहुल गांधी के खिलाफ 'भीड़ को उकसाने' के लिए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडियम एक्स में श्रीनिवास बीवी को जवाब देते हुए लिखा कि ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी 'नक्सली रणनीति' हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। मैंने असम के डीजीपी को भीड़ को उकसाने के लिए कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने और आपके द्वारा अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के रूप में इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दिल में डर है: राहुल
राहुल गांधी ने कहा कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा द्वारा उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया जाना इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री के दिल में डर है। उन्होंने उस सोशल मीडिया पोस्ट के लिए भी मुख्यमंत्री की आलोचना की, जिसमें मुख्यमंत्री ने दलितों और पिछड़ी जातियों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी।

राहुल गांधी ने यहां एक सभा में कहा कि वे अब उछल-कूद कर रहे हैं, मेरे खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं। यह मामला उनके दिलों में डर को दर्शाता है। वे डरे हुए हैं, क्योंकि असम के लोग उनके खिलाफ तूफान के रूप में खड़े हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री ने यह कहकर दलित और पिछड़ों का अपमान किया कि ये समुदाय सिर्फ सामान्य वर्ग के लोगों की सेवा करने के लिए पैदा हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed