{"_id":"660a4e954678045e3204e5f2","slug":"assam-chief-minister-himanta-biswa-sarma-aiudf-chief-badruddin-ajmal-ucc-lok-sabha-polls-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: 'मुझे उनसे पूछने की जरूरत नहीं', सीएम सरमा के दूसरी-तीसरी शादी करने वाले बयान पर बदरुद्दीन का पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: 'मुझे उनसे पूछने की जरूरत नहीं', सीएम सरमा के दूसरी-तीसरी शादी करने वाले बयान पर बदरुद्दीन का पलटवार
Mon, 01 Apr 2024 11:47 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 01 Apr 2024 11:47 AM IST
सार
कांग्रेस के धुबरी उम्मीदवार रकीबुल हुसैन पर पलटवार करते हुए बदरुद्दीन अजमल ने कहा कि उनके (रकीबुल हुसैन) पास कोई शक्ति नहीं है। उन्होंने केवल एक बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन
बदरुद्दीन अजमल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा अगर अजमल दूसरी और तीसरी शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले ऐसा कर लेना चाहिए क्योंकि लोकसभा चुनाव के बाद तो राज्य में यूसीसी पास कराया जाएगा, जिसके बाद बहुविवाह राज्य में एक आपराधिक प्रथा बन जाएगी। हालांकि, सीएम सरमा के इस बयान पर बदरुद्दीन अजमल ने पलटवार किया है।
सीएम सरमा पर बदरुद्दीन अजमल का पलटवार
सीएम सरमा पर कटाक्ष करते हुए अजमल ने कहा, "अगर मुझे फिर से शादी करना है तो मुझे इसके लिए मुख्यमंत्री से पूछने की जरूरत नहीं है।" इसी के साथ उन्होंने कांग्रेस के धुबरी उम्मीदवार रकीबुल हुसैन, जिन्होंने उन्हें बूढ़ा शेर कहा था, पर भी पलटवार करते हुए कहा, "उनके (रकीबुल हुसैन) पास कोई शक्ति नहीं है। उन्होंने केवल एक बच्चे को जन्म दिया है। मेरे सात बच्चे हैं, उनमें से कुछ युवा है, जो 40 साल के हैं।"
बता दें कि एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल यूसीसी का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि यूसीसी कुरान विरोधी है। यूसीसी हदीस विरोधी है। यूसीसी इस्लाम विरोधी है। यूसीसी सभी धर्मों के खिलाफ है। हम इसका विरोध करेंगे। सरकार को जो करना है करने दें। हम वही करेंगे जो हमें करना होगा।
विज्ञापन
सीएम सरमा का बयान
शनिवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर अजमल शादी करते हैं तो वे भी उनकी शादी समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद हम देश में यूसीसी लागू करने जा रहे हैं। इसके बाद बहुविवाह करने में समस्या हो सकती है। उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बहुविवाह अभी तक अवैध नहीं है। अभी उनकी पत्नी नहीं है और उन्हें अगर दूसरी शादी करनी है तो अभी कर लें। शादी में वे मुझे भी आमंत्रित कर सकते हैं, मैं भी उनकी शादी में शामिल होने जाउंगा। राज्य में यूसीसी लागू करने की सभी तैयारियां कर ली गई हैं।