{"_id":"6047628fac0e4a4eb8778cd4","slug":"assam-assembly-election-2021-cm-sarbananda-sonowal-filled-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री सोनोवाल ने दाखिल किया नामांकन, माजुली से उम्मीदवारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री सोनोवाल ने दाखिल किया नामांकन, माजुली से उम्मीदवारी
Tue, 09 Mar 2021 05:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 09 Mar 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल
- फोटो : facebook.com/SarbanandaSonowal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को माजुली से विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन माजुली के उपायुक्त बिक्रम कैरी के समक्ष अपने कागजात प्रस्तुत किए। माजुली में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा।
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले, उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। यहां 'नेडा' के संयोजक हिमंता बिस्वा सरमा, अगप अध्यक्ष अतुल बोरा, भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष रणजीत दास और राज्य पार्टी प्रभारी बैजयंता पांडा मौजूद थे। इस रैली में उन्होंने जनता से एक बार फिर भाजपा को समर्थन देने की अपील की।
विज्ञापन
'पिछले पांच साल में असम ने देखा अभूतपूर्व विकास'
मुख्यमंत्री सोनोवाल ने जनता से सत्ता में अपनी और अपनी पार्टी की वापसी के लिए आशीर्वाद मांगा ताकि वे राज्य की सेवा करते रहें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए विकास कार्य को आगे बढ़ा सकें।' मुख्यमंत्री सोनोवाल ने दावा किया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान असम में अभूतपूर्व विकास हुआ है।
विज्ञापन
'हमने निभाए पिछले विधानसभा चुनाव में किए वादे'
उन्होंने कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में हम आपके पास ‘परिवर्तन’ के वादे के साथ और 'जाति-माटी- भेती' की रक्षा के लिए आए थे, जिसे हमने पूरे समर्पण के साथ पूरा किया है। उन्होंने कहा, हम आपसे अपने निरंतर प्यार और हम पर भरोसा बनाए रखने की अपील करते हैं ताकि हम इस विकास यात्रा को जारी रख सकें।
असम में तीन चरणों में मतदान, 27 मार्च को पहला
उन्होंने जनसभा में शामिल होने से पहले मंदिरों और विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा की। उल्लेखनीय है कि माजुली में 27 मार्च को पहले चरण के तहत मतदान होंगे। 126 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में होंगे। दूसरे और तीसरे चरण के मतदान एक और छह अप्रैल को होंगे। वहीं, परिणाम दो मई को आएंगे।