फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam assembly election 2021: BJP declared 70 candidates in the first list

असम विधानसभा चुनाव 2021: भाजपा की सूची जारी, सीएम सोनोवाल माजुली से प्रत्याशी

Fri, 05 Mar 2021 07:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 05 Mar 2021 07:25 PM IST
सार

लंबी मंत्रणा के बाद भाजपा ने शुक्रवार शाम असम के 70 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। गुरुवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन्हें अंतिम रूप दिया गया था। राज्य में तीन चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत 27 मार्च से हो रही है। 

विज्ञापन
Assam assembly election 2021: BJP declared 70 candidates in the first list
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव 2021 के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची शुक्रवार शाम जारी कर दी। इसमें 70 प्रत्याशियों के नाम हैं। तीनों चरणों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें, गुरुवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसमें पांचों राज्यों के भाजपा प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय चुनाव समिति में लंबी मंत्रणा के बाद असम के उम्मीदवारों के नाम तय हुए।
विज्ञापन


असम में तीन चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत 27 मार्च से होगी। 1 अप्रैल को दूसरा और 6 अप्रैल को तीसरे व अंतिम चरण का मतदान होगा। गुरुवार को हुई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सहित पश्चिम बंगाल के पार्टी नेताओं के साथ लंबी बैठक की। असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। पिछले चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों ने 86 सीटों पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल माजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे। यहां पहले चरण में मतदान होगा। इसी तरह राज्य के मंत्री डॉ. हेमंत बिस्वा सरमा जालुकबरी से प्रत्याशी बनाए गए हैं। यहां तीसरे चरण में मतदान होगा। पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें।


हम दोबारा बनाएंगे सरकार : हेमंत बिस्वा शर्मा
असम के मंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा ने विश्वास जताया कि भाजपा चुनाव जीतकर राज्य में दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि असम का सबसे बड़ा मुद्दा अगले पांच साल में बाढ़ से मुक्त बनाने का है। हमने जो विकास का एजेंडा शुरू किया है, उसे कायम रखा जाएगा। हमें एनआरसी जैसे काम भी पूरे करने हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed