फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asian Development Bank offers 2 million dollar loan to support urban development projects in Nagaland

नगालैंड: एशियाई विकास बैंक ने नगालैंड में शहरी विकास का किया समर्थन, 15 करोड़ से ज्यादा का दिया ऋण

Tue, 12 Apr 2022 07:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Apr 2022 07:19 PM IST
सार

प्रस्तावित नगालैंड शहरी अवसंरचना विकास परियोजना के लिए भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और एबीडी के इंडिया रेसिडेंट मिशन के भारत निदेशक ताकेओ कोनिशी ने एबीडी की तरफ से इस पीआरएफ पर हस्ताक्षर किए। 
 

विज्ञापन
Asian Development Bank offers 2 million dollar loan to support urban development projects in Nagaland
एशियाई विकास बैंक - फोटो : ani

विस्तार

एशियाई विकास बैंक ने मंगलवार को भारत सरकार के साथ नगालैंड से जुड़े एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। जिसके अनुसार, एशियाई विकास बैंक नगालैंड में जलवायु अनुकूल शहरी बुनियादी ढांचे को डिजाइन करने, संस्थागत क्षमता को मजबूत करने और नगरपालिका संसाधन जुटाने में सुधार के लिए 2 मिलियन अमरीकी डालर का ऋण प्रदान करेगा। भारत सरकार और एडीबी ने मंगलवार को 2 मिलियन अमरीकी डालर (15,21,13,800 रुपये) के प्रोजेक्ट रेडीनेस फाइनेंसिंग (पीआरएफ) ऋण पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


प्रस्तावित नगालैंड शहरी अवसंरचना विकास परियोजना के लिए भारत सरकार की ओर से वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव रजत कुमार मिश्रा और एबीडी के इंडिया रेसिडेंट मिशन के भारत निदेशक ताकेओ कोनिशी ने एबीडी की तरफ से इस पीआएफ पर हस्ताक्षर किए। एबीडी ने एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


कोनिशी ने बताया कि एबीडी वित्तपोषित शहरी क्षेत्र की रणनीति तैयार करने, जलवायु परिवर्तन, बुनियादी सुविधाओं की कमी, खराब कनेक्टिविटी जैसी दीर्घकालिक चुनौतियों को लेकर राज्य की निर्माण एजेंसियों के साथ मिलकर आगामी जल्दी से जल्दी परियोजना बनाना सुनिश्चित करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरएफ ऋण नगालैंड के 16 जिला मुख्यालय कस्बों में जल आपूर्ति, स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और शहरी सड़कों को डिजाइन करने में मदद करेगा, जिसमें जलवायु अनुकूल सुविधाओं और गरीब और कमजोर लोगों तक बेहतर पहुंच होगी।

एडीबी ने कहा कि राज्य एजेंसियों के क्षमता निर्माण से शहरी स्थानीय निकायों द्वारा स्वयं के संसाधन जुटाने में मदद मिलेगी, आगामी परियोजना को लागू करने और क्षेत्र और संस्थागत सुधार शुरू करने के लिए उनकी तैयारी में सुधार होगा।


गौरतलब है कि नागालैंड के कस्बे और शहर जलवायु परिवर्तन, बुनियादी सुविधाओं की कमी, खराब कनेक्टिविटी जैसी दीर्घकालिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के आसपास के प्रमुख परिवहन मार्ग मानसून के मौसम में भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित होते हैं। एडीबी ने कहा कि उचित तूफानी जल निकासी के बिना शहरी सड़कें खराब स्थिति में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed