फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi took the name of Lord Rama to counter Baba Ramdev

ओवैसी का बाबा रामदेव को जवाब, हम अपनी मर्जी से मुसलमान, किसी ने पूर्वजों पर दबाव नहीं डाला

Sun, 10 Feb 2019 03:25 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 10 Feb 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi took the name of Lord Rama to counter Baba Ramdev
असदुद्दीन ओवैसी

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने बाबा रामदेव की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा, हम अपनी मर्जी से मुसलमान हैं। किसी ने हमारे पूर्वजों को इस्लाम अपनाने के लिए दबाव नहीं डाला था।

विज्ञापन


बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा था कि भगवान राम न सिर्फ हिंदुओं बल्कि मुसलमानों के भी पूर्वज थे। रामदेव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को देश के गौरव से जुड़ा बताया था। इस पर ओवैसी ने शनिवार को कहा, उन्हें (रामदेव) अपनी मान्यताओं को अपने तक ही सीमित रखना चाहिए। अपनी मान्यता किसी पर थोपना गलत है। 
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि आरएसएस परिवार हर समय ऐसे बयान देता रहता है। हैदराबाद के सांसद ने कहा कि यह कहकर आप क्या संदेश देना चाहते हैं। आप बड़े हैं या भारत का संविधान बड़ा है। संविधान हमें अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस ने भी रामदेव के इस बयान की निंदा की थी। पार्टी ने कहा था कि रामदेव जैसे लोग भाजपा के लाभार्थी हैं। ऐसे लोग भाजपा को चुनावों में जीत दिलाने के लिए इस तरह के बयान देते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed