{"_id":"5ff26cf28ebc3e3ba10d4233","slug":"asaduddin-owaisi-landed-in-bengal-elections-electoral-discussion-with-muslim-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: असदुद्दीन ओवैसी उतरे चुनावी मैदान में, कहा- 'टीएमसी हम पर अंगुली उठाने के बजाय अपनी हार पर मंथन करे'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: असदुद्दीन ओवैसी उतरे चुनावी मैदान में, कहा- 'टीएमसी हम पर अंगुली उठाने के बजाय अपनी हार पर मंथन करे'
Mon, 04 Jan 2021 06:48 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 04 Jan 2021 06:48 AM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी-ममता बनर्जी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पश्चिम बंगाल के चुनावी समर में उतर गए हैं। रविवार को चुनावी तालमेल के लिए हुगली पहुंचे ओवैसी ने ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि हम पर अंगुली उठाने के बजाय वह अपनी हार पर मंथन करें।
विज्ञापन
उन्होंने भाजपा द्वारा लोकसभा की 18 सीटें छीन ले जाने पर भी ममता को आत्ममंथन करने की नसीहत दी। इस दौरान ओवैसी ने मुस्लिम उलेमा अब्बासुद्दीन सिद्दीकी के साथ बैठक कर बंगाल के राजनीतिक हालात पर चर्चा की।
विज्ञापन
सियासत का मैं लैला और मेरे कई मजनूं हैं : ओवैसी
ओवैसी ने टीएमसी के उस दावे को भी खारिज कर दिया कि उनकी पार्टी भाजपा की बी-टीम है और भाजपा विरोधी वोट काटती है। उन्होंने कहा कि हम एक सियासी दल हैं और पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘भारत की सियासत का मैं लैला हूं और मेरे बहुत सारे मजनूं हैं, लेकिन उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि राज्य में अकेले चुनाव लड़ेंगे या किसी के साथ गठबंधन करेंगे।
विज्ञापन
दरअसल पश्चिम बंगाल में बड़ी तादात में मुस्लिम मतदाता हैं और उसके सहारे ओवैसी राज्य में अपनी पैठ बनाना चाहते हैं। वहीं टीएमसी ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह पता है कि यहां के मुसलमान बांग्ला भाषी हैं और वह ओवैसी का साथ नहीं देंगे, इसलिए वह अब्बास सिद्दीकी के साथ तालमेल करना चाहते हैं, लेकिन उसका कोई असर नहीं होगा।