फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asaduddin Owaisi attack on sharjeel imam statement, Says India is not neck of a chicken

शरजील इमाम के 'टुकड़े-टुकड़े' बयान पर ओवैसी का हमला, 'भारत मुर्गी की गर्दन नहीं, जो टूट जाए'

Sun, 26 Jan 2020 03:10 PM IST
Priyesh Mishra एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Sun, 26 Jan 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Asaduddin Owaisi attack on sharjeel imam statement, Says India is not neck of a chicken
Asaduddin Owaisi - फोटो : Facebook

जेएनयू के पूर्व छात्र शरजिल इमाम के भारत के टुकड़े-टुकड़े वाले बयान की एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निंदा की है। ओवैसी ने कहा कि भारत कोई मुर्गी की गर्दन नहीं है जो टूट या अलग हो जाए। ये एक राष्ट्र है। कोई भी भारत या किसी भी क्षेत्र को नहीं तोड़ सकता।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे बयान बर्दाश्त करने के लायक नहीं है। बता दें कि शरजिल के खिलाफ उत्तर प्रदेश और दिल्ली में केस दर्ज कर लिया गया है।

हिंदुस्तान से असम को अलग कर सकते हैं:  शरजिल इमाम
जेएनयू छात्र शरजिल इमाम वायरल वीडियो में कहता है, 'हमारे पास संगठित लोग हों तो हम असम से हिंदुस्तान को हमेशा के लिए अलग कर सकते हैं। स्थायी तौर पर नहीं तो एक-दो महीने के लिए असम को हिंदुस्तान से अलग कर ही सकते हैं। रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डालो कि उनको हटाने में एक महीना लगे। जाना हो तो जाएं वायुसेना से। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है।'
विज्ञापन


असम के अलग होने पर सुनेंगे बात: शरजिल इमाम
भड़काऊ वीडियो में शरजिल कहता है, 'भारत और असम अलग हो जाएं, तभी वे हमारी बात सुनेंगे। क्या आपको पता है असम में मुसलमानों का क्या हाल है? वहां एनआरसी लागू हो गया है। मुस्लिमों को हिरासत केंद्र में डाला जा रहा है। छह-आठ महीनों में पता चलेगा कि वहां सारे बंगालियों को मार दिया गया। यदि हमें असम की मदद करनी है तो असम का रास्ता बंद करना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ में मामला दर्ज
जेएनयू के छात्र शरजील इमाम के खिलाफ अलीगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। अलीगढ़ के एसएसपी ने कहा कि 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने राष्ट्र विरोधी बयान दिया था। उन्होंने कहा कि उसके भाषण के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उसे गिरफ्तार करने के लिए टीम को भेजा जा रहा है।   


शरजिल पर दर्ज होगा देशद्रोह का मुकदमा
असम के मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने कहा, 'दिल्ली के शाहीन बाग के विरोध प्रदर्शन के मुख्य आयोजक शरजिल का कहना है कि असम को शेष भारत से अलग कर देंगे। राज्य सरकार ने इस देशद्रोही बयान पर संज्ञान लिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने का फैसला लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed