फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal Interim Bail Political reaction Updates mamata banarjee aap leaders congress shivsena

Arvind Kejriwal: केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर पत्नी सुनीता खुश, बताया लोकतंत्र की जीत; विपक्ष को फायदे की आशा

Fri, 10 May 2024 03:22 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Fri, 10 May 2024 03:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का कहना है कि उनके पति की अंतरिम जमानत पर रिहाई लोकतंत्र की जीत है।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Interim Bail Political reaction Updates mamata banarjee aap leaders congress shivsena
केजरीवाल की जमानत पर नेताओं की प्रतिक्रियाएं - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में केजरीवाल को एक जून तक अंतरिम जमानत दे दी है। उनकी जमानत पर आप पार्टी के नेताओं के साथ विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं ने खुशी जताई है। हालांकि, शिवसेना के एक नेता ने केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की बात कही। 

विज्ञापन

 
सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया किया
आप पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अदालत का धन्यवाद किया। पार्टी ने कहा कि सत्यमेव जयते। सीएम केजरीवाल को जमानत देने पर हम सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया करते हैं।
विज्ञापन


यह लोकतंत्र की जीत है- सुनीता केजरीवाल  
सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल का कहना है कि उनके पति की अंतरिम जमानत पर रिहाई लोकतंत्र की जीत है।
 
हम लोगों को ज्यादा ताकत मिल जाएगी
अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर कांग्रेस नेता उदित राज ने खुशी जताते हुए कहा, 'मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करता हूं और अब हम लोगों को ज्यादा ताकत मिल जाएगी। जिस तरह से जनता के द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को जेल भेजा। आज सुप्रीम कोर्ट के द्वारा केंद्र सरकार के ऊपर तमाचा पड़ा है। केजरीवाल निर्दोष साबित होंगे। उन्हें चुनावी कैंपन के लिए छोड़ा गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ममता ने यह कहा
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं यह देखकर बहुत खुश हूं कि अरविन्द केजरीवाल को अंतरिम जमानत मिल गई है। यह वर्तमान चुनावों के संदर्भ में बहुत मददगार होगा।'
 
कोई आरोपी जेल से सरकार कैसे चला सकता?
शिवसेना नेता संजय निपुरम ने कहा, 'जेल या जमानत की जगह पहले उन्हें सीएम पद से हटाया जाना चाहिए। कोई आरोपी जेल से सरकार कैसे चला सकता है?'
 
सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही
आप नेता संजय सिंह ने कहा, 'सत्य परेशान हो सकता है पराजित नही। मा.सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत है। तानाशाही का अंत होगा। सत्यमेव जयते। देश देखेगा केजरीवाल का कमाल।'

वाम दल की तरफ से आई प्रतिक्रिया
वाम दल की महिला नेता बृंदा करात ने कहा, 'हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला ईडी और केंद्र सरकार के चेहरे पर करारा तमाचा है। केंद्र सरकार ने ईडी का इस्तेमाल किया है।' सीपीआई (एम) नेता बृंदा करात ने विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसी के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा, जब आप एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करते हैं तो इससे समान अवसर प्रभावित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed