फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind kejriwal Congress other parties Reaction on CBI summons To Satyapal Malik in insurance scam

Satyapal Malik: सत्यपाल मलिक को सीबीआई के समन पर विपक्ष ने सरकार को घेरा, कांग्रेस बोली- यह तो होना ही था

Sat, 22 Apr 2023 04:29 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 22 Apr 2023 04:29 AM IST
सार

कांग्रेस ने ट्वीट किया, आखिरकार पीएम मोदी से रहा नहीं गया। सत्यपाल मलिक ने देश के सामने उनकी कलई खोल दी। अब सीबीआई ने मलिक को बुलाया है। ये तो होना ही था। 
 

विज्ञापन
Arvind kejriwal Congress other parties Reaction on CBI summons To Satyapal Malik in insurance scam
केसी वेणुगोपाल (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में हुए कथित बीमा घोटाला मामले की जांच के सिलसिले में सीबीआई द्वारा पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। मलिक को समन किए जाने के बाद कांग्रेस ने कहा कि जब पूर्व राज्यपाल ने मोदी सरकार की 'सत्तालोभी पोल' खोली थी, तभी यह तय हो गया था। कांग्रेस ने ट्वीट किया, आखिरकार पीएम मोदी से रहा नहीं गया। सत्यपाल मलिक ने देश के सामने उनकी कलई खोल दी। अब सीबीआई ने मलिक को बुलाया है। यह तो होना ही था।  

विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जिस दिन सत्यपाल मलिक ने मोदी सरकार के भ्रष्ट, अक्षमता और सत्ता की भूख को उजागर किया, यह स्पष्ट था कि पीएम के इशारे पर काम करने वाली जांच एजेंसियों द्वारा उन्हें निशान बनाया जाएगा।
विज्ञापन


खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है...
वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सत्यपाल मलिक को समन किए जाने को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला बोला।  मलिक के ट्वीट को साझा करते हुए आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने लिखा, पूरा देश आपके साथ है। खौफ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है। वो कायर है, सीबीआई के पीछे छिपा है। जब जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुकाबला किया। वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, गद्दार है। वो आपका मुकाबला नहीं कर सकता। आप आगे बढ़ो सर। मुझे आप पर गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलिक से पिछले साल अक्तूबर में भी हुई थी पूछताछ
सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को बीमा घोटाले से जुड़े कुछ सवालों के जवाब देने के लिए तलब किया है। मलिक से एजेंसी ने पिछले साल अक्तूबर में भी पूछताछ की थी। वह 23 अगस्त, 2018 से 30 अक्तूबर, 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे। मलिक ने कहा, मैंने एजेंसी को बता दिया है कि मैं 27 से 29 अप्रैल के बीच उपलब्ध रहूंगा। सीबीआई की पहल ऐसे समय हुई है, जब मलिक ने जम्मू-कश्मीर में केंद्र की नीति की हाल में कड़ी आलोचना की थी। मलिक ने समूह चिकित्सा बीमा योजना व कीरू जल विद्युत परियोजना से संबंधित 2,200 करोड़ रुपये के ठेके में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed