फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arvind Kejriwal Gujarat visit today, AAP convener addressed public meeting in Veraval

Kejriwal Gujarat visit: केजरीवाल बोले- हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, बेरोजगारी भत्ता भी देंगे

Mon, 01 Aug 2022 06:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 01 Aug 2022 06:22 PM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता है यह सब सुनकर सारे विपक्षी नेता टीवी चैनलों पर मुझे गालियां देंगे और कहेंगे की केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। यह लोग सारी रेवड़ी अपने दोस्तों को बांट रहे हैं, यह सारी रेवड़ी स्विस बैंकों में ले जाते हैं। हम यह रेवड़ी जनता में बांटते हैं।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal Gujarat visit today, AAP convener addressed public meeting in Veraval
अरविंद केजरीवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां वेरावल में होने वाली जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद केजरीवाल ने राजकोट के एक मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। बता दें, एक सप्ताह में केजरीवाल का राजकोट का यह दूसरा दौरा है। वहीं एक महीने के अंदर वे चुनावी राज्य गुजरात में चौथी बार पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हर बेरोजगार युवा को रोजगार मिलने तक 3000 रुपए प्रति महिना बेरोजगार भत्ता दिया जाएगा। हम दस लाख सरकारी नौकरियां लाएंगे, जिसकी तैयारी कर ली है। हम पेपर लीक के खिलाफ कानून लाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम गुजरात में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे। मेरे पास कई लोग बिजली का बिल लेकर आए जिसमें कई खामियां हैं। हमारी अगर सरकार आई तो 31 दिसंबर 2021 तक के ऐसे सारे बिजली बिलों को माफ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि मुझे पता है यह सब सुनकर सारे विपक्षी नेता टीवी चैनलों पर मुझे गालियां देंगे और कहेंगे की केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है। यह लोग सारी रेवड़ी अपने दोस्तों को बांट रहे हैं, यह सारी रेवड़ी स्विस बैंकों में ले जाते हैं। हम यह रेवड़ी जनता में बांटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed