फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Arunachal Pradesh Villages near China border will be developed with 4000 crores

अरुणाचल प्रदेश: चीन सीमा पर बसे गांवों का 4000 करोड़ से होगा विकास, ग्रामीणों को ठंड में नहीं छोड़ने पड़ेंगे गांव

Thu, 23 Dec 2021 06:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ईटानगर।
एजेंसी, ईटानगर। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 23 Dec 2021 06:49 AM IST
सार

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया कि विकास होगा तो सीमा पर बसे ग्रामीण बेहतर जीवन के लिए पलायन नहीं करेंगे। इसे ध्यान में रखकर तीन मॉडल गांव भी बनाए जा रहे हैं। इनके लिए 30 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट जारी किया गया है।

विज्ञापन
Arunachal Pradesh Villages near China border will be developed with 4000 crores
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीन द्वारा नए गांव बसाने की रिपोर्ट के बीच राज्य ने सीमावर्ती गांवों में बुनियादी विकास तेज कर दिया है। यहां के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बताया कि राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र को करीब 4,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। इन निर्माण के जरिए ग्रामीणों का बर्फीले क्षेत्रों से पलायन रोकने की तैयारी की जा रही है। अभी तक ठंड होते ही यहां लोग गांव छोड़कर बाहर चले जाते थे।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रालय ने राज्य के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है, इसे जल्द कैबिनेट में भेजा जाएगा। सीएम ने बताया, विकास होगा तो सीमा पर बसे ग्रामीण बेहतर जीवन के लिए पलायन नहीं करेंगे। इसे ध्यान में रखकर तीन मॉडल गांव भी बनाए जा रहे हैं। इनके लिए 30 करोड़ रुपये के शुरुआती बजट जारी किया गया है। भविष्य में ऐसे ही नए गांव विकसित करने के लिए मॉडल बनेंगे।
विज्ञापन


यह निर्माण होंगे
सड़क, स्वास्थ्य केंद्रों और शिक्षण संस्थान का निर्माण। ग्रामीणों को पीने का साफ पानी, बिजली व मोबाइल व इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलेगी।

चीन का बनाया गांव भारत में नहीं
हाल में टीवी चैनलों पर दावा किया गया कि चीन ने भारत की सीमा से 6 किमी भीतर राज्य के शी-योमी जिले में करीब 60 इमारतों के साथ गांव बसाया है। 2019 में यह गांव नहीं था। इसे फरवरी 2021 के आसपास बनाया गया। सीएम खांडू ने कहा कि यह दावा गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed