अरुणाचल प्रदेश में भीषण हादसा: मजदूरों से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, 21 के मारे जाने की आशंका
अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 1 लोगों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार को हुआ था, लेकिन घटना की जानकारी देर से मिली है। हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। 8
विस्तार
अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में भारत-चीन सीमा के पास बड़ा हादसा हुआ, जहां मजदूरों से भरा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इसमें 21 मजदूरों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। ट्रक में 22 मजदूर थे। अभी तक 19 की पहचान हो चुकी है और 17 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि चार अभी लापता बताए जा रहे हैं। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिसे डिब्रूगढ़ शिफ्ट किया गया है। हादसा हायुलियांग से लगभग 47 किलोमीटर दूर हायुलियांग–चगलागाम रोड पर मिथुंगना और मैलांग बस्ती के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि यह ट्रक करीब एक हजार फीट नीचे गिरा। दूसरी ओर, तिनसुकिया जिले के गांव गेलापुखुरी में परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक दुर्घटना सोमवार को हुई, लेकिन इसकी जानकारी देर से मिली। एक जीवित बचे मजदूर ने किसी तरह चिप्रा जीआरईएफ कैंप तक पहुंचकर अधिकारियों को घटना की सूचना दी। सभी मजदूर असम के तिनसुकिया जिले के रहने वाले हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण सबसे पहले पहुंचकर राहत कार्य में जुटे। इसके बाद पुलिस, जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन और सेना की टीमें बचाव कार्य में लगीं। खाई गहरी और घना जंगल होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण है।
The Indian Army has launched a major Search and Rescue operation in the Chaglagam region of Arunachal Pradesh. The operations were initiated based on information received late on 10 December 2025 regarding a vehicle accident along the Hayuliang–Chaglagam road near KM 40.… pic.twitter.com/2a7q0Ns7e1विज्ञापन विज्ञापन
— ANI (@ANI) December 11, 2025
18 शव बरामद, बाकी की तलाश जारी
अजॉ के एसपी अनुराग दि्वेदी ने बताया कि ट्रक में कुल 22 मजदूर सवार थे। इनमें से अभी 18 शव बरामद हो चुके हैं और 19 की पहचान हो चुकी है। बाकियों की तलाश जारी है। एक मजदूर हादसे में किसी तरह से बच गया है, जो गंभीर रुप से घायल हे, जिसे डिब्रूगढ़ भेजा गया है।
सेना ने चलाया बड़े पैमाने पर खोज और बचाव अभियान
सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना ने गुरुवार सुबह से बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एकमात्र जीवित बचे मजदूर के बयान के अनुसार, ट्रक 8 दिसंबर की रात दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। दुर्घटना स्थल चगलागाम से लगभग 12 किलोमीटर पहले है और वहां संचार सुविधा बेहद कमजोर है, जिस वजह से सूचना देर से मिली। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल एम.एस. रावत के अनुसार, स्पीयर कोर की कई टीमें, मेडिकल दल, जीआरईएफ, स्थानीय पुलिस, एनडीआरएफ और एडीसी हायुलियांग लगातार राहत कार्य में जुटे हैं। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को सड़क से 200 मीटर नीचे घने जंगल में देखा गया। उन्हें बेल-रोप तकनीक से निकाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें: क्या बनने जा रहा नया सार्क?: भारत को छोड़ पाकिस्तान के साथ जाने को बेताब बांग्लादेश, चीन बना इसका सरपरस्त
सभी एक ही गांव के, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
डिब्रूगढ़ से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में शामिल 22 मजदूरों में से 19 की पहचान हो चुकी है। वे सभी तिनसुकिया जिले के गेलापुखुरी टी एस्टेट के रहने वाले थे। तिनसुकिया के एसपी मयंक कुमार ने बताया कि मजदूर अरुणाचल प्रदेश में एक हॉस्टल के निर्माण कार्य के लिए गए थे। तिनसुकिया प्रशासन की एक टीम तेजू पहुंच चुकी है और राहत एवं समन्वय कार्य जारी है। दूसरी ओर, गोलापुखुरी में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर कोई यही जानना चाहता है कि उनके प्रियजनों के शव कब तक आएंगे। आसपास के लोग उनको ढांढस बंधा रहे हैं।
तो चॉपर से करना पड़ेगा रेस्क्यू ऑपरेशन
जानकारी के मुताबिक जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वह अत्यंत दुर्गम इलाका है। ट्रक लगभग एक हजार फीट से भी अधिक गहरी खाई में गिरा है, जिससे राहत और बचाव कार्य बेहद कठिन हो गया है। इलाके की भौगोलिक परिस्थितियाँ प्रतिकूल हैं और भूस्खलन की आशंका भी जताई जा रही है। सेना फिलहाल बेल-रोप तकनीक का इस्तेमाल कर शवों और लापता लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। यदि इस तकनीक से सभी शवों को ऊपर लाना संभव नहीं हो पाता है, तो वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर हेलिकॉप्टर (चॉपर) की मदद से भी शवों को निकालने की संभावना पर विचार किया जा सकता है।
असम के सीएम ने जताया गहरा शोक
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने अरुणाचल प्रदेश में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में राज्य के लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला प्रशासन अरुणाचल प्रदेश के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है और सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है। राहत और बचाव टीमें घटना स्थल पर मौजूद हैं तथा सात लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी है। मुख्यमंत्री सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “अरुणाचल प्रदेश में हुए हादसे में असम के लोगों के निधन से बेहद दुखी हूं। राहत और बचाव टीमें लापता लोगों को जल्द से जल्द ढूंढने को प्राथमिकता दे रही हैं। जरूरतमंदों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.